7 एयरबैग और ADAS से लैस XUV 7XO ने क्रैश टेस्ट में किया कमाल, मिले 5 स्टार, कितनी है कीमत?

Mahindra XUV 7XO ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. SUV को एडल्ट सेफ्टी में 30.76 और चाइल्ड सेफ्टी में 44.97 अंक मिले. 7 एयरबैग, Level 2 ADAS समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इस साल की शुरुआत में Mahindra ने अपनी पॉपुलर XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO लॉन्च किया था. नए मॉडल में कंपनी ने सिर्फ लुक में बदलाव नहीं किए, बल्कि एक्सटीरियर को काफी रिफ्रेश किया, इंटीरियर को नया रूप दिया और कई नए फीचर्स भी जोड़े. इन खूबियों की वजह से यह SUV भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

अब XUV 7XO का Bharat NCAP में क्रैश टेस्ट भी हो चुका है और इसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. ऐसे में यह SUV सेफ्टी के मामले में कितनी मजबूत निकली और क्रैश टेस्ट में इसे कितने नंबर मिले, आइए जानते हैं.

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में XUV 7XO का शानदार स्कोर

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में XUV 7XO ने शानदार परफॉर्म किया. SUV ने कुल 32 में से 30.76 अंक हासिल करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग अपने नाम की.

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर, गर्दन, टिबिया और पैरों को ‘Good’ प्रोटेक्शन मिला. वहीं, ड्राइवर के घुटनों और छाती को ‘Adequate’ रेटिंग दी गई. पैसेंजर की छाती को ‘Good’ प्रोटेक्शन मिला और इस टेस्ट में SUV ने 16 में से 14.76 अंक हासिल किए.

साइड डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में XUV 7XO ने और भी बेहतर परफॉर्म किया. SUV के सभी बॉडी पार्ट्स को ‘Good’ रेटिंग मिली और इस टेस्ट में पूरे 16 में से 16 अंक मिले. साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी SUV ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेफ्टी के मामले में अपनी मजबूत पकड़ साबित की.

ये भी पढ़ें: 8 एयरबैग्स, 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन... लॉन्च से पहले Kia ने शुरू कर दी इस दमदार MPV की प्री-बुकिंग, जानें खासियत

बच्चों की सेफ्टी के मोर्चे पर भी दमदार निकली SUV

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में भी इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है. कार ने कुल 49 में से 44.97 अंक हासिल किए, जो काफी शानदार स्कोर है. डायनामिक स्कोर में इसे 24 में से 23.97 अंक मिले, जबकि CRS इंस्टॉलेशन स्कोर में पूरे 12 में से 12 अंक हासिल किए. टेस्ट के दौरान कार ने चाइल्ड डमी को भी अच्छी तरह प्रोटेक्ट किया.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में Mahindra XUV 7XO भी काफी दमदार नजर आती है. इसमें 7 एयरबैग के साथ Level 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट (HHA) और बच्चों की सीट के लिए ISOFIX एंकर भी मिलते हैं. पार्किंग और आसपास की चीजों पर नजर रखने के लिए इसमें 540-डिग्री कैमरा और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं.

कीमत

Mahindra XUV 7XO की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इस SUV का मुकाबला Tata Safari, Jeep Meridian, MG Hector और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों से होता है.

ये भी पढ़ें: 1462cc इंजन, 6 एयरबैग्स... देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार पर टूट पड़े कस्टमर्स, बिक्री में बना डाला नया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >