Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: सोशल मीडिया पर लगाएं ये खास भक्तिमय स्टेटस

Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं देने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए यहां शिवरात्रि से जुड़े खास स्टेटस, इमेज और शुभकामना मैसेज दिए गए हैं. इन मैसेज के जरिए आप भगवान शिव की भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा को अपने प्रियजनों तक पहुंचा सकते हैं और पर्व की खुशियों को खास बना सकते हैं.

Mahashivratri 2026 Wishes, Images, Status: आज महाशिवरात्रि का पर्व है, जो भगवान शिव की आराधना और भक्ति को समर्पित है. ऐसे में इस खास दिन पर लोग अपने सोशल मीडिया पर शिवरात्रि से जुड़े स्टेटस और इमेज शेयर करते हैं. साथ ही अपनों को संदेश के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कुछ खास और अलग स्टेटस लगाना चाहते हैं या अपने अपनों को दिल से जुड़े शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए चुनिंदा और खूबसूरत मैसेज दिए गए हैं, जो आपके अपनों के दिन को और खास बना देंगे.

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं | Mahashivratri Wishes in Hindi

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करे,
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे.
हर हर महादेव!

भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,
हर संकट दूर हो और सफलता आपके कदम चूमे.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है.
शुभ महाशिवरात्रि.

शुभ महाशिवरात्रि

भगवान शिव आपकी सभी परेशानियां दूर करें
जीवन में नई ऊर्जा का संचार करें,
महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.

शिव की शक्ति, शिव की भक्ति,
खुशियों की हो आपकी गंगा बहती,
महादेव की कृपा से जीवन आपका सदा महकता रहे,
महाशिवरात्रि मंगलमय हो.

शिव की महिमा अपार है,
शिव करते सबका उद्धार है,
जो भी सच्चे मन से पुकारे,
उसका बेड़ा पार है.
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.

भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
जीवन में हर खुशी और प्यार मिले आपको,
महादेव की कृपा से हर सपना पूरा हो आपका.
शुभ महाशिवरात्रि.

महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव ही जीवन का सार हैं,
महादेव की कृपा से आपका हर दिन मंगलमय हो,
हर हर महादेव.

भक्ति में है शक्ति, शिव में है मुक्ति,
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर,
आपका जीवन खुशियों से भर जाए.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

काल भी उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का,
महादेव की कृपा सदा बनी रहे आप पर.
शुभ महाशिवरात्रि.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए महाशिवरात्रि पर खास स्टेटस | Happy Mahashivratri Status for WhatsApp, Instagram and Facebook

  • भोलेनाथ आपकी हर इच्छा पूरी करें, जीवन में सुख-शांति और समृद्धि दें. हर हर महादेव.
  • शिव की भक्ति से मिले शक्ति, जीवन में आए खुशियों की वृद्धि. ॐ नमः शिवाय.
  • जो भी जाता है भोले के द्वार, उसे जरूर कुछ मिलता है. Happy Mahashivratri.
  • शिव की महिमा अपार है, शिव करते सबका उद्धार है. महाशिवरात्रि मंगलमय हो.
शुभ महाशिवरात्रि
  • भोले बाबा की कृपा से आपका जीवन खुशहाल हो. ॐ नमः शिवाय.
  • महाकाल का आशीर्वाद आपके साथ रहे, हर दिन नई खुशियों की शुरुआत रहे, हर हर महादेव.
  • शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं, शिव ही जीवन का आधार हैं. हर हर महादेव.
  • इस पावन रात में भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको, महाशिवरात्रि मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्री पर महादेव के 1008 नामों का जाप होगा कल्याणकारी सिद्ध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >