मंदिर के बाहर जूतों का पहाड़ देखकर ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं, लेकिन एक शख्स ने कुछ अलग किया. उज्जैन के महाकाल मंदिर में अपनी क्रॉक्स स्टाइल की चप्पल खो जाने के बाद उसने पारंपरिक तरीके से खोजने की बजाय चैटजीपीटी की मदद ली. रेफरेंस फोटो और जूतों के ढेर की तस्वीरें भेजकर उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अपनी खोई हुई चप्पल ढूंढ ली. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई और लोगों ने AI के इस अनोखे इस्तेमाल पर हैरानी जताई.
कैसे काम किया ChatGPT का जादू?
व्यक्ति ने पहले अपनी क्रॉक्स की एक साफ तस्वीर ChatGPT को दी. फिर मंदिर के बाहर बिखरे हजारों जूतों और चप्पलों के अलग-अलग कोणों से फोटो भेजने शुरू किए. ChatGPT ने रंग, छेदों का पैटर्न, एड़ी का पट्टा और सोल की बनावट जैसे बारीक डिटेल्स की तुलना की. हर नई तस्वीर पर वह बताता रहा कि कौन सी चप्पल मिलती-जुलती है और कौन सी नहीं. आखिरकार उसने सही जगह का संकेत दिया और व्यक्ति अपनी चप्पल ढूंढने में कामयाब रहा.
ये भी पढ़ें: बंदे ने एग्जाम के बीच में मांगी ChatGPT से मदद, मिला ऐसा जवाब कि वायरल हो गया स्क्रीनशॉट
ये भी पढ़ें: अब ChatGPT बताएगा आपकी सैलरी कहां उड़ रही है, खर्च और बचत का पूरा हिसाब, आया नया फीचर
मंदिरों में जूते खोने की आम समस्या
भारत के बड़े मंदिरों में भक्त जूते उतारकर अंदर जाते हैं. बाहर जूतों का ढेर लग जाता है और कई बार अपनी जोड़ी ढूंढना मुश्किल हो जाता है. पहले लोग घंटों खोजते रहते थे या किसी परिचित की मदद लेते थे. अब AI टूल इस काम को आसान बना रहे हैं. यह घटना दिखाती है कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों से जूझने में भी तकनीक कितनी कारगर साबित हो सकती है.
AI का रचनात्मक इस्तेमाल बढ़ा रहा संभावनाएं
विशेषज्ञ मानते हैं कि इमेज रिकग्निशन की क्षमता वाले AI टूल अब सिर्फ सिर्फ कामकाज तक ही सीमित नहीं रहे. लोग इन्हें खोजने, पहचानने और तुलना करने जैसे व्यावहारिक कामों में आजमा रहे हैं. महाकाल मंदिर वाली यह घटना इसी बदलाव का उदाहरण है. AI ने न सिर्फ सही चप्पल पहचानने में मदद की बल्कि सटीक लोकेशन भी बताई.
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे क्रिएटिव और मजेदार बताया. कई लोगों ने कहा कि अब मंदिर में जूते खोने का डर कुछ कम हो गया है. वहीं कुछ ने यह भी कहा कि AI का इस्तेमाल अब रोजमर्रा की जिंदगी में आम होता जा रहा है. यह घटना तकनीक को आम आदमी तक पहुंचाने का एक रोचक उदाहरण बन गई है.
ये भी पढ़ें: Alexa जैसी डिवाइस लेकर आ रही OpenAI, फोन-कंप्यूटर की नहीं पड़ेगी जरूरत
ये भी पढ़ें: ChatGPT में आया नया Lockdown Mode, जानें क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम
