IFA 2026 में Luna ने अपने नए Luna Band की जानकारी दी है. कंपनी के मुताबिक, यह बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड अब दुनियाभर के कस्टमर्स तक पहुंचना शुरू हो गया है. Luna Band को पहली बार इस साल जनवरी में हुए CES 2026 इवेंट में दिखाया गया था. इसके बाद जुलाई में कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी.
Luna Band को आपकी सेहत और फिटनेस पर नजर रखने के लिए बनाया गया है. इसमें एक खास सेंसर दिया गया है, जो लगातार दिल की धड़कन पर नजर रखता है. यह बैंड हार्ट रेट, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर (SpO2), नींद और एक्सरसाइज से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां रिकॉर्ड कर सकता है.
बिना सब्सक्रिप्शन के मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Luna Band की सबसे खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. यही चीज इसे Whoop और Fitbit Air जैसे दूसरे फिटनेस डिवाइसेज से अलग बनाती है, जहां कई एडवांस फीचर्स का यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. Luna Band एक स्क्रीनलेस वियरेबल है, यानी इसमें कोई डिस्प्ले नहीं मिलता. इसे कलाई के अलावा बांह के ऊपरी हिस्से पर भी पहना जा सकता है.
कितनी है कीमत?
भारत में इस वियरेबल की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. इसे कंपनी की इंडिया वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. वहीं, अमेरिका में इसकी कीमत 149 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) है. भारत में Luna Band को तीन कलर ऑप्शन, Aloe Green, Desert Beige और Onyx Black में पेश किया गया है. इसके अलावा, यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से अलग से स्ट्रैप भी खरीद सकते हैं. स्ट्रैप Ember Orange, Atlantic Blue और Glacier Blue कलर में उपलब्ध हैं.
Luna Band के स्पेसिफिकेशन्स
- यह बैंड LifeOS प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसे एक तरह के पर्सनलाइज्ड डेली हेल्थ कोच के तौर पर यूज किया जा सकता है.
- Luna Band यूजर के मेंस्ट्रुअल साइकल और डाइट से जुड़ी आदतों को ट्रैक करता है और इसी डेटा के बेस्ड पर हेल्थ से जुड़े सुझाव देता है.
- हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें PPG हार्ट रेट सेंसर, 6-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और स्किन टेम्परेचर सेंसर दिए गए हैं, जो अलग-अलग हेल्थ मेट्रिक्स पर नजर रखने में मदद करते हैं.
- Luna Band को Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है.
- यह स्मार्ट बैंड हार्ट रेट, SpO2 लेवल और VO2 Max जैसे हेल्थ डेटा को ट्रैक करता है. इतना ही नहीं, यह रनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बॉक्सिंग और Hyrox जैसी एक्टिविटीज को अपने आप पहचानकर लॉग भी कर सकता है.
- यह बैंड आपके शरीर का टेम्परेचर और आपकी नींद पर नजर रखता है. यह यह भी बताता है कि आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए. इसके अलावा, आपकी सेहत और शरीर की सिचुएशन को देखते हुए यह जरूरी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी देता है.
- बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Luna Band एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चल सकता है. वहीं, 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस के चलते इसे पानी के कॉन्टैक्ट में आने पर भी यूज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा? स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर की कीमत आई सामने
