Louis Vuitton के Earbuds के दाम जानकर उड़ जाएंगे होश, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे 2 आईफोन!

मशहूर और महंगे ब्रांड लुई वुइटन ने ईयरबड लॉन्च किया है, जो इस समय चर्चा में है. इसकी कीमत इतनी है जिसे जानकर आप अपनो सिर पकड़ लेंगे. चलिए आपको बताते है इसमें क्या खास है.

स्मार्टफोन और ईयरफोन आजकल की दुनिया में लोगों का एक अभिन्न अंग हैं. बाजार में कई तरह के ईयरफोन उपलब्ध हैं और हर शख्स की अपनी पसंद और च्वाइस है. बाजार में एक से बढ़कर एक ईयरफोन है, जो अलग-अलग कीमतों में आपको मिल जाएगी. अब मशहूर और महंगे ब्रांड लुई वुइटन ने ईयरबड लॉन्च किया है, जो इस समय चर्चा में है. इसकी कीमत इतनी है जिसे जानकर आप अपनो सिर पकड़ लेंगे. चलिए आपको बताते है इसमें क्या खास है.

लुई वुइटन ईयरबड

लुई वुइटन होराइजन लाइट अप ईयरबड इसी साल मार्च में लॉन्च किए गए थे. ये आपको पांच कलर यानी लाल, नीला, सुनहरा, ब्लैक और सिल्वर कलर में आपको मिल जाएगा. नया ईयरबड में थोड़ा घुमावदार डिज़ाइन, एक हल्का एल्यूमीनियम फ्रेम और स्टेनलेस स्टील फिनिशिंग समेत कई आकर्षण हैं. दूसरे ईयरबड की तरह इसमें ब्लूटूथ में मल्टीपॉइंट फीचर है. इसकी एक खास बात ये है कि ये ईयरबड एक बार चार्ज करने पर 28 घंटे तक चल सकता है. वहीं, ये काफी महंगे है और इसकी कीमत बहुत ज्यादा है.

लुई वुइटन ईयरबड की कीमत

लुई वुइटन ईयरफोन की कीमत 1,660 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपए में लगभग 1.38 लाख रुपए है. बता दें कि दीपिका पादुकोण लुई वुइटन की अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर हैं. हाल ही में दीपिका ने तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए. उनके साथ उनकी बहन अनीशा, पिता प्रकाश पदुकोण, मां उज्जला पदुकोण भी साथ में दिखे. गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार शाम को दीपिका अनीशा के साथ तिरुमाला पहुंची थीं. दीपिका की तिरूपति यात्रा ऐसे समय में हुई है जब वह अपनी फिल्म फाइटर की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. फाइटर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का पहला सहयोग है. सिद्धार्थ आनंद के इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी है. ऋतिक और सिद्धार्थ ने बैंग बैंग और 2019 की हिट वॉर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

Also Read: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, साथ में नजर आई बहन, Fighter एक्ट्रेस का ये वीडियो आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >