Look Back 2024: ‘बदो-बदी’ से लेकर ‘चिन टपाक डम-डम’ तक, ये रहे 2024 के सबसे मजेदार मीम्स

Look Back 2024: इस साल के कुछ प्रमुख मीम्स जैसे ‘चिन टपाक डम डम’ और ‘बदो-बदी’ को लोग खूब शेयर करते रहे और वीडियो भी बनाये. सोशल मीडिया पर लोगों ने इन मीम्स को जमकर एंजॉय किया और अब साल के खत्म होने पर इन ट्रेंडिंग मीम्स को एक बार फिर से याद किया जा सकता है.

Look Back 2024: साल 2024 में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आयी और कई ऐसे मीम्स रहे जो आम बातचीत का हिस्सा बन गए. इन मीम्स ने यूजर्स को हंसी-खुशी का मौका दिया और वे बार-बार वायरल होते रहे. इस साल के कुछ प्रमुख मीम्स जैसे ‘चिन टपाक डम डम’ और ‘बदो-बदी’ को लोग खूब शेयर करते रहे और वीडियो भी बनाये. सोशल मीडिया पर लोगों ने इन मीम्स को जमकर एंजॉय किया और अब साल के खत्म होने पर इन ट्रेंडिंग मीम्स को एक बार फिर से याद किया जा सकता है. 2024 के कुछ मजेदार वायरल मीम्स, जैसे ‘अहा टमाटर बड़े मजेदार’ ने भी यूजर्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं.

‘बदो बदी’ सॉन्ग हुआ जमकर वायरल

साल 2024 में ‘आए हाय ओए होय, बदो बदी बदो बदी’ गाना सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड करता रहा. यह गाना खासकर रील्स, फेसबुक स्टोरी और यूट्यूब रील्स पर वायरल हुआ. जहां यूजर्स ने इस ट्यून के साथ कई मजेदार रील्स बनायी. इस गाने में दिख रहे शख्स चाहत फतेह अली खान हैं, जो एक 59 वर्षीय पाकिस्तानी सिंगर हैं. उनका यह गाना पूरे साल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा.

बदोबदी अब इस दुनिया में नहीं रहा

‘नहीं जगह है, बहुत जगह है’

साल 2024 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें दो लोग बस में सीट के लिए लड़ाई करते नजर आये. एक व्यक्ति कहता है ‘अरे नहीं जगह है’, जबकि दूसरा जवाब देता है ‘बहुत जगह है’. इस वीडियो को लोगों ने अलग-अलग मौके पर सेट करके मजेदार कंटेंट के रूप में पेश किया, और यह खूब वायरल हुआ. मीमर्स ने इस वीडियो की इस नोंक-झोंक पर कई मजेदार मीम्स बनाये, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलर हुए.

‘एक मछली पानी में गई छपाक’

साल 2024 में ‘एक मछली पानी में गई छपाक, दो मछली पानी में गई छपाक… छपाक…’ वाला रील इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल हुआ. इस रील में एक ग्रुप दोस्त इस गेम को खेलते हुए दिखाई देते हैं, जहां वे इस गीत को गाते हैं. इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे और कई लोग इस ऑडियो का इस्तेमाल करके अपने खुद के वीडियो बनाये. इसके साथ ही, इस पर कई मजेदार मीम्स भी बने, जो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुए.

‘अहा टमाटर बड़े मजेदार’

नर्सरी राइम अहा टमाटर बड़े मजेदार साल 2024 में खूब वायरल रहा. इस ट्यून पर लोगों ने कई रील्स बनाये, जिनमें स्कूल टीचर्स भी शामिल थीं, जिन्होंने इसे बच्चों को सिखाने के लिए इस्तेमाल किया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद, टीचर्स को ट्रोल भी किया गया. छोटे बच्चों का पसंदीदा गाना अहा टमाटर बड़े मजेदार इस साल के सबसे वायरल वीडियो में से एक रहा, जिसमें बच्चों और बड़ों को थिरकते हुए देखा गया.

‘चिन टपाक डम डम’ भी हुआ जमकर वायरल

चिन टपाक डम डम 2024 के टॉप 10 रील्स में शुमार रहा. यह मीम छोटा भीम शो के एक कैरेक्टर की क्लिप से लिया गया था, जिसे लोग अपनी तरह से एडजस्ट करके मजेदार मीम्स बना कर धड़ल्ले से शेयर करने लगे. कुछ वीडियो में इस मीम के अर्थ पर भी प्रकाश डाला गया और यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.

Chin Tapak Dum Dum का मतलब क्या है? कहां से आया यह ट्रेंड और इंटरनेट पर कैसे हुआ वायरल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >