Look Back 2024: Instagram पर रहा भारतीय क्रिएटर्स का जलवा, जानिए मेटा ने क्या बताया

Look Back 2024: इस साल में इंस्टाग्राम पर भारतीय गानों का भी जलवा रहा. हिंदी के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, मराठी, तमिल और भोजपुरी गाने भी खूब पसंद किये गए.

Look Back 2024 Meta Year in Review: 2024 में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा सर्च किये गए ट्रेंड्स को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी. यह साल भारत के लिए खास रहा, क्योंकि भारतीय कलाकारों और क्रिएटर्स ने इंस्टाग्राम पर शानदार काम किया. मेटा ने मुंबई में आयोजित मेटा फेस्टिवल में इंस्टाग्राम के साल 2024 के ईयर-इन-रिव्यू की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि इस साल इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा किस चीज को सर्च किया गया.

विदेशी कलाकारों के साथ कई बेहतरीन गाने

2024 में भारतीय कलाकारों और क्रिएटर्स ने विदेशी कलाकारों के साथ मिलकर कई बेहतरीन गाने बनाये, जैसे दिलजीत दोसांझ और अमेरिकी रैपर सवीति का ‘खुट्टी’, किंग और निक जोनस का ‘मान मेरी जान’ और हर्ष लिकारी और कॉनर प्राइस का ‘कस्टम्स’. इन गानों ने न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में धमाल मचाया.

भारतीय संस्कृति भी हो गई ग्लोबल

साथ ही, भारतीय संस्कृति भी ग्लोबल हो गई. दुनिया के कई देशों के लोग भारतीय ट्रेंड्स को अपनाने लगे, जैसे इंडोनेशिया, नाइजीरिया और स्लोवाकिया में असोका मेकअप ट्रेंड और जापान में बॉलीवुड गानों पर डांस करने का चलन बढ़ा. विदेशी क्रिएटर्स भी भारतीय भाषाओं में कंटेंट बनाने लगे.

हिंदी, भोजपुरी, पंजाबी गानों का जलवा

2024 में इंस्टाग्राम पर भारतीय गानों का भी जलवा रहा. हिंदी के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, मराठी, तमिल, और भोजपुरी गाने भी खूब पसंद किये गए. इनमें ‘जले 2’, ‘वे हानिया’, ‘गुलाबी साड़ी’, ‘आसा कूडा’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने शामिल हैं, जिन पर लोगों ने ढेर सारे रील्स बना डाले.

Look Back 2024: गूगल ने बताया 2024 में भारत में सबसे ज्यादा क्या हुआ सर्च

Look Back 2024: गूगल से लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा पूछे ये सवाल, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >