8 हजार में उठाएं 150 इंच स्क्रीन का मजा, मिनी प्रोजेक्टर की खूबियां खुश कर देंगी

Lifelong ने भारत में Roar Mini Projector लॉन्च किया है. ₹7,999 कीमत वाले इस प्रोजेक्टर में 150 इंच स्क्रीन, 20W स्पीकर, डुअल वायरलेस माइक और Netflix-Prime जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलते हैं.

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Lifelong ने भारत में अपना नया Roar Mini Projector लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला प्रोजेक्टर है जिसमें सराउंड साउंड और कराओके फीचर दिया गया है. कीमत सिर्फ ₹7,999 रखी गई है, जिससे यह बजट सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बन जाता है.

Roar मिनी प्रोजेक्टर की स्क्रीन और डिस्प्ले

Roar Mini Projector 4K कंटेंट सपोर्ट करता है और अधिकतम 150 इंच की स्क्रीन तैयार कर सकता है. इसमें 4500 ल्यूमंस ब्राइटनेस दी गई है, जिससे यह घर पर मूवी, गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने के लिए उपयुक्त है.

Mini projector for home / amazon

Roar मिनी प्रोजेक्टर का साउंड और कराओके फीचर

इस प्रोजेक्टर में 20W हाई-बेस स्पीकर दिया गया है, जबकि आमतौर पर मिनी प्रोजेक्टर में 3W या 5W स्पीकर होते हैं. साथ ही इसमें डुअल वायरलेस माइक मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल कराओके और वॉयस मॉड्यूलेशन के लिए किया जा सकता है.

Roar मिनी प्रोजेक्टर के प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और कनेक्टिविटी

Roar प्रोजेक्टर एंड्रॉयड OS पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video और JioCinema जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं. कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए Miracast सपोर्ट है. कनेक्टिविटी में Bluetooth, Wi-Fi, HDMI और USB पोर्ट दिये गए हैं.

Roar मिनी प्रोजेक्टर के अन्य फीचर्स

इसका वजन सिर्फ 1 किलोग्राम है और इसमें ऑटो करेक्शन फीचर भी मौजूद है. खास बात यह है कि इसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इसमें लाइव कमेंट्री ऑप्शन भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 10 हजार की रेंज में बेस्ट वाटर प्यूरीफायर, देखें Aquaguard से Kent तक ऑप्शंस

यह भी पढ़ें: WindFree AC: बिना पंखे की हवा, आधा होगा बिजली बिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >