लावा अगले हफ्ते भारत में अपनी नई Virat V1 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के कई मेन फीचर्स से पर्दा उठा दिया है. Virat V1 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि Virat V1 4G को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा. दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच की बड़ी डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर मिलेंगे. यानी बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी स्क्रीन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह सीरीज एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.
Lava Virat V1 सीरीज: कलर
कंपनी ने शुक्रवार को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि Lava Virat V1 5G को Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा. वहीं, Lava Virat V1 4G Nilgiri Blue और Himalayan Silver रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: ₹25,000 की रेंज में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा
Lava Virat V1 सीरीज: फीचर्स
- Virat V1 5G और Virat V1 4G दोनों स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसके अलावा, दोनों फोन IP64 रेटिंग के साथ आएंगे.
- सिक्योरिटी के लिए इनमें Face Unlock के साथ साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा.
- फोटोग्राफी के लिए Lava Virat V1 सीरीज में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
- इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन वर्चुअल RAM फीचर के साथ आएंगे.
- अगर 5G मॉडल की बात करें, तो Lava Virat V1 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. फोन में लंबे समय तक चलने वाली 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी होगी.
- Lava Virat V1 (4G) में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिलेगा. यह भी 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा. लेकिन इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी.
Lava Virat V1 सीरीज: लॉन्च डेट
Lava ने साफ कर दिया है कि उसके आने वाले Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 के साथ कस्टमर्स को Assured Doorstep After-Sales Service मिलेगी. यानी अगर फोन में कोई दिक्कत आती है, तो सर्विस के लिए आपको सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. बता दें कि ये दोनों स्मार्टफोन 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाले हैं. इनकी बिक्री Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Motorola का कौन-सा फोन सबसे पैसा वसूल? देखें हर बजट के लिए टॉप 5 ऑप्शंस
