देसी कंपनी Lava ने मंगलवार को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. यह एंट्री-लेवल फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और Android 15 पर चलता है. ऐसे में अगर आप अपने घर के लिए बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह फोन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
कीमत और उपलब्धता
Lava Bold N2 Pro की कीमत ₹7,999 रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा. इस मॉडल को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. यह फोन 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Aurora Gold और Eclipse Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिस्प्ले: Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
प्रोसेसर: इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB RAM के साथ आता है. साथ ही, फोन 4GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट करता है.
सॉफ्टवेयर: यह फोन ड्यूल सिम (Nano+Nano) सपोर्ट करता है और Android 15 पर चलता है. कंपनी के मुताबिक, इसे Android 16 का एक बड़ा अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
बैटरी: इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है.
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, 4G LTE, Bluetooth और GPS सपोर्ट दिया गया है. यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें: फोन खरीदने की सोच रहे हैं? थोड़ा वेट कर लें, अप्रैल में आ रहे हैं ये शानदार स्मार्टफोन्स
