Viral Boy Dhoom: “किरिश का गाना सुनेगा?” से रातों-रात स्टार बना जमशेदपुर का पिंटू

Viral Boy Dhoom: जमशेदपुर के पिंटू प्रसाद बने ‘वायरल बॉय धूम’. “किरिश का गाना सुनेगा” वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. जानें उनकी दर्दभरी जिंदगी और नई शुरुआत के बारे में

Viral Boy Dhoom: सोशल मीडिया पर एक साधारण सा वीडियो आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन गया है. झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले पिंटू प्रसाद ने जब अचानक से “किरिश का गाना सुनेगा… ले बेटा” कहकर कृष फिल्म का हिट गाना “दिल ना दिया” गुनगुनाया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह लाइन इंटरनेट पर मीम्स और रील्स का सबसे बड़ा ट्रेंड बन जाएगी. अब लोग उन्हें प्यार से “वायरल बॉय धूम” कह रहे हैं.

1. कौन है ‘वायरल बॉय धूम’?

32 वर्षीय पिंटू प्रसाद जमशेदपुर, झारखंड के रहने वाले हैं. बचपन में ही माता-पिता का साया खो दिया और जिंदगी संघर्षों से भरी रही. कठिन हालातों में भी उनकी मस्तीभरी अदाएं और जोशीला अंदाज लोगों को भा गया.

2. दर्द से भरी जिंदगी

पिंटू ने पेट पालने के लिए कभी कचरा बटोरा, कभी शौचालय साफ किए और कभी मृत जानवरों को उठाने का काम किया. गरीबी और अकेलेपन के बीच उनकी बहन ही सबसे बड़ी ताकत बनी.

3. वो वीडियो जिसने सब बदल दिया

एक अनजाने पल में रिकॉर्ड हुआ वीडियो, जिसमें उन्होंने “किरिश का गाना सुनेगा… ले बेटा” कहकर नाचते-गाते हुए गाना शुरू किया. उनकी ऊर्जा और एक्सप्रेशन ने दर्शकों को दीवाना बना दिया. यही क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई.

4. मदद के हाथ बढ़े

वायरल होने के बाद जमशेदपुर की अस्तित्व फाउंडेशन ने पिंटू को नशामुक्ति और पुनर्वास का सहारा दिया. संस्थापक सौरभ तिवारी और उनकी टीम ने इलाज और नई जिंदगी की राह दिखाई.

5. सोशल मीडिया पर नई पहचान

आज पिंटू का इंस्टाग्राम अकाउंट @viralboydhoom पर 73 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लोग उनकी रिकवरी और नई शुरुआत को करीब से देख रहे हैं. कई इन्फ्लुएंसर्स भी उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए आगे आये हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar FREE Movie Ticket: मुफ्त में देखें धुरंधर मूवी, आपकी जेब में है ऑफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >