Jio का ₹999 प्लान: 98 दिन वैलिडिटी, डेली डेटा और फ्री OTT का पूरा पैकेज

Jio का ₹999 प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसे फायदे के साथ JioHotstar, फ्री स्टोरेज और Google Gemini जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है. इनमें 84 दिनों वाले प्लान्स ज्यादा पॉपुलर हैं, लेकिन कंपनी के पास एक ऐसा प्लान भी है, जो इससे ज्यादा वैलिडिटी देता है. हम बात कर रहे हैं ₹999 के प्रीपेड प्लान की, जिसमें यूजर्स को पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई सारे बेनेफिट्स भी मिलते हैं.

क्या मिलते हैं फायदे?

इस प्लान में यूजर्स को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं. इसमें पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाती है. इसके अलावा, यूजर्स को रोज 100 फ्री SMS मिलते हैं और हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है. वहीं, अगर आप 5G नेटवर्क वाले एरिया में रहते हैं, तो इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

OTT और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

Jio इस प्लान के साथ सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का भी पूरा ध्यान रखता है. इसमें यूजर्स को JioTV और JioHotstar का फ्री एक्सेस, JioAICloud में 50GB स्टोरेज फ्री, पूरे 18 महीने के लिए Google Gemini और साथ में 5000GB गूगल स्टोरेज भी मिलता है.

किसके लिए परफेक्ट है यह प्लान?

यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं. साथ ही एक ही रिचार्ज में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा, फ्री OTT, एआई और फ्री स्पेस का पूरा पैकेज चाहते हैं.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत और बेनेफिट्स हर सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट से प्लान और बेनिफिट्स जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio का 36 दिन वाला प्लान, डेली डेटा के साथ मिलेगा 3 महीने फ्री JioHotstar

यह भी पढ़ें: Jio का सबसे पैसा वसूल रिचार्ज प्लान, ₹189 में महीने भर की वैलिडिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >