Jio के इस रिचार्ज प्लान में मिलता है फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन, यहां जानें पूरी डिटेल्स और फायदे

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है. अब नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलेगा. जानिए इस खास प्लान की पूरी डिटेल्स.

Reliance Jio ने अपने नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देने की घोषणा की है. हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को JioCinema और Disney+ Hotstar के विलय के बाद पेश किया गया है. इस नए प्लेटफॉर्म पर दोनों स्ट्रीमिंग सेवाओं की सामग्री के साथ-साथ इंटरनेशनल स्टूडियोज़ की लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज का भी लुफ्त उठा सकते हैं. हालांकि, JioHotstar को मासिक या वार्षिक प्लान के जरिए सब्सक्राइब किया जा सकता है, लेकिन Jio यूजर्स अब एक खास प्रीपेड प्लान के तहत इसे मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं. तो आइए विस्तार से जानते इस प्लान के बारे में.

Jio का ₹949 वाला प्लान में मिलता है JioHotstar सब्सक्रिप्शन

जियो का ₹949 वाला प्रीपेड प्लान कई लाभों के साथ आता है. इसमें JioHotstar मोबाइल प्लान का 90 दिनों का मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है, जिसकी सामान्य कीमत ₹149 है. इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. निर्धारित डेटा सीमा पार करने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाएगी. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स केवल एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग कर सकेंगे और विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे.

प्लान ₹149 प्रति माह से शुरू

जियो के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को JioHotstar के अलावा JioCloud और JioTV जैसी चुनिंदा ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा. JioHotstar का एड-सपोर्टेड प्लान ₹149 प्रति माह से शुरू होता है, जिसमें यूजर्स को 720p रेजोल्यूशन के साथ एक मोबाइल डिवाइस पर कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलेगी. वहीं, JioHotstar Premium का टॉप-एंड प्लान ₹299 प्रति माह और ₹1,499 प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध है. प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को बेहतरीन वीडियो क्वालिटी का लाभ मिलेगा, जिसमें 4K रेजोल्यूशन की सुविधा शामिल है. साथ ही, यह प्लान एक साथ चार स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग की अनुमति देता है, जिससे दर्शकों को अधिक सुविधा और बेहतर मनोरंजन अनुभव प्राप्त होगा.

यह भी पढ़े: Free JioHotStar: बिना पैसे खर्च किये जियो-हॉटस्टार देखें! जानें एयरटेल और जियो के फ्री ऑफर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >