YouTube Premium से लेकर Prime Video तक, Jio के इस प्लान में 12 OTT फ्री

Jio का 500 रुपये वाला प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी दोनों का फायदा देता है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. साथ ही YouTube Premium से लेकर Prime Video और अन्य कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी फ्री मिल रहा है.

ज्यादातर टेलीकॉम यूजर्स को ऐसे प्लान्स की तलाश रहती है, जिसमें कॉलिंग-डेटा के साथ OTT का फायदा मिले. क्योंकि, रिचार्ज प्लान के साथ अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना महंगा पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने फोन पर अक्सर YouTube वीडियो, वेब सीरीज और मूवी देखते हैं और ऐसा ही कोई प्लान चाहते हैं, तो आपके लिए Jio का 500 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें कंपनी YouTube Premium समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. इसके साथ ही डेटा, कॉलिंग और अन्य कई डिजिटल सर्विसेज का फायदा भी मिलेगा.

Jio का 500 रुपये वाला प्लान

500 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी कंपनी ऑफर कर रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलेगा. अगर यूजर जियो के 5G नेटवर्क वाले एरिया में हैं और आपके पास 5G स्मार्टफोन है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. यानी जितना चाहे उतने डेटा का इस्तेमाल आप कर सकते हैं.

इन OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा फायदा

इस प्लान की सबसे खास बात यह है, कि इसमें यूजर्स को कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है. इसमें Prime Video Mobile Edition, JioHotstar (Mobile/TV), YouTube Premium और JioTV शामिल है. JioTV के जरिए यूजर्स को Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play, Sun NXT, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi और FanCode का फ्री एक्सेस मिलेगा.

इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूजर्स फ्री में मूवी, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं.

OTT के अलावा मिलते हैं ये फायदे

इस प्लान में सिर्फ OTT ही नहीं, बल्कि और भी कई बेनिफिट्स कंपनी दे रही है. जैसे कि 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन.

यह भी पढ़ें: Jio का मिड-टर्म पैक- बजट-फ्रेंडली और पैसा वसूल, देखें फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >