449 रुपये में एक्टिव रहेंगे 4 सिम, Jio के फैमिली पोस्टपेड प्लान में मिलेगा कॉलिंग-डेटा और भी कई बेनिफिट्स

Jio का 449 रुपये वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कम कीमत में पूरे परिवार को एक साथ कनेक्ट रखने का सस्ता सॉल्यूशन है. इसमें हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फैमिली ऐड-ऑन और सिंगल बिल की सुविधा मिलती है, जिससे खर्च और मैनेजमेंट दोनों आसान हो जाते हैं. जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल्स में.

Jio Family Postpaid Plan: आज के समय में हर घर में एक से ज्यादा मोबाइल यूजर होते हैं. अलग-अलग रिचार्ज, अलग बिल और बार-बार प्लान बदलने की टेंशन आम बात है. इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए Jio लेकर आया है एक ऐसा सस्ता फैमिली पोस्टपेड प्लान, जिसमें एक ही बिल में 4 फैमिली मेंबर्स कवर हो जाएंगे. यानी एक रिचार्ज में 4 सिम एक्टिव रह सकते हैं और तीनों यूजर्स कॉलिंग-डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान की कीमत सिर्फ 449 रुपये है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Jio का 449 रुपये वाला फैमिली प्लान क्या है?

जियो का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान, एक फैमिली प्लान है. इस प्लान कंपनी यूजर्स को 1 महीने की वैलिडिटी देती है. इस प्लान के तहत यूजर्स अपने साथ-साथ 3 एक्स्ट्रा सिम एड कर सकते हैं. यानी कि आपके सिम के साथ आप अपने 3 किसी भी फैमिली मेंबर का नंबर एड कर सकते हैं, जिससे एक साथ 4 सिम एक ही प्लान में एक्टिव रहेगा. इसमें यूजर का सिम प्राइमरी सिम होगा, जिसे ज्यादा डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे. वहीं अन्य 3 सिम एडिशनल होंगे, जिन्हें कम डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, अन्य सिम को एड करने के लिए 150 रुपये महीना हर सिम का चार्ज देना पड़ेगा.

Jio का 449 रुपये वाला फैमिली प्लान

क्या मिलेंगे डेटा बेनिफिट्स?

जियो के इस प्लान में यूजर्स को एक महीने के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा देगी. साथ ही पूरे महीने के लिए इस प्लान में 75GB डेटा मिलेगा. हालांकि, डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति GB चार्ज देना होगा. वहीं, इस प्लान से जुड़े हर एडिशनल मेंबर्स को 5GB डेटा का फायदा मिलेगा.

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

कॉलिंग-डेटा के अलावा, इस प्लान में जियो यूजर्स को 3 महीने के लिए Jio Hotstar मोबाइल टीवी का सब्सक्रिप्शन, Jio TV, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज, 2 महीने तक Jio Home का फ्री ट्रायल कनेक्शन और 18 से ज्यादा उम्र के यूजर्स को Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री दे रही है, वो भी 18 महीनों के लिए.

यह भी पढ़ें: Jio के इस पोस्टपेड प्लान में 4 SIM रहेंगे एक्टिव, कॉलिंग-डेटा से लेकर Netflix-Prime और AI सब मिलेगा फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >