448 रुपये में 84 दिन, कॉलिंग लवर्स की पहली पसंद बना Jio का ये प्लान

Jio Recharge Plan: अगर आप जियो यूजर हैं और सस्ते में लंबी वैलिडिटी वाला कॉलिंग प्लान ढूंढ रहे हैं, तो जियो का 448 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

Jio Recharge Plan: कई यूजर्स ऐसे हैं जो दो सिम का इस्तेमाल करते हैं और अपने सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ते में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ढूंढते हैं. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, 450 रुपये से कम में रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को एक ऐसा प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यानी कि 450 रुपये से कम में आप अपने नंबर को लगभग 3 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

जियो का 84 दिनों वाला प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में कई सारे 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. सारे प्लान्स की कीमत अलग-अलग है और उसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक प्लान है 448 रुपये वाला. जियो का ये प्लान सिर्फ कॉलिंग प्लान है. यानी कि इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे डेटा बेनिफिट्स नहीं. ऐसे में 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 फ्री SMS का फायदा यूजर्स को मिलेगा. इसके अलावा, इस प्लान में JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस का फायदा भी मिलेगा.

जियो का 84 दिनों वाला प्लान

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

जियो का ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं डेटा की नहीं. ऐसे में अगर आप सिर्फ अपने नंबर को लंबे समय तक के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं या आपको सिर्फ कॉलिंग से मतलब है, तो जियो का ये प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Amazon Prime से लेकर YouTube Premium तक, Jio के इस प्लान में मिलेगा 12 OTT फ्री

यह भी पढ़ें: Jio का ₹1,748 वाला धमाका! 336 दिन की वैधता, Airtel से सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >