Jio का यह प्लान देगा 200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा, कीमत जान दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन

Jio Recharge Plan: अगर आप भी अपने जियो नंबर को रिचार्ज करने की योजना बना रहे हैं तो Jio का 2025 रुपये वाला प्लान एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को 200 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 2.5GB डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलती है.

Jio Recharge Plan: देश की टॉप दो टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो और एयरटेल की सीधी टक्कर चल रही है. जियो के पास जहां 490 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं, वहीं एयरटेल लगभग 380 मिलियन यूजर्स के साथ पीछे है. न सिर्फ ग्राहकों की संख्या में जियो आगे है, बल्कि रिचार्ज प्लान्स की वैरायटी के मामले में भी वह बाजी मार रहा है.

जियो के कुछ नए और आकर्षक लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स ने एयरटेल के लिए चिंता बढ़ा दी है. अगर आप लंबे समय तक चलने वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो Jio की ओर से एक दो बेहतरीन विकल्प सामने आया है जिनकी कीमत ₹1,748 और ₹2,025 है. आइए जानते है इन दोनों प्लान्स में आपको क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. 

Jio का ₹2,025 वाला प्लान

अगर आप लंबे समय के लिए एक ऐसा मोबाइल प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें भरपूर इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा हो, तो जियो का नया 200 दिनों वाला रिचार्ज पैक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ₹2025 की कीमत में मिलने वाले इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डाटा, 100 SMS और सभी लोकल व एसटीडी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें: Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

इसके साथ ही, ग्राहकों को 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB का AI क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त दिया जा रहा है. कुछ योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा एक्सेस की सुविधा भी मिल सकती है, जिससे यह प्लान और भी आकर्षक बन जाता है.

Jio का ₹1,748 वाला प्लान 

अगर आप लंबे समय तक चलने वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं तो Jio की ओर से एक बेहतरीन विकल्प सामने आया है. कंपनी ने 336 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत ₹1,748 है. इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे पूरे साल बार-बार रिचार्ज की चिंता से छुटकारा मिल जाता है.

इसके साथ ही इस प्लान में कुल 3,600 फ्री SMS भी मिलते हैं. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. लेकिन Jio अपने ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त फायदे जरूर देता है जैसे इसमें Jio TV और Jio AI क्लाउड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें: Jio Free Offer: मुकेश अंबानी की कंपनी दे रही 3 महीने के रीचार्ज पर 3 महीने का रीचार्ज फ्री, ऑफर जानकर झूम उठेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >