Jio Recharge हुआ महंगा, तो टेंशन न लें; ये रहा सस्ता वाला जुगाड़

Jio Recharge प्लान्स महंगे हो गए हैं. कॉलिंग और इंटरनेट डेटा के लिए अब आपको ज्यादा पैसे देने होंगे. हम आपको बताते हैं इसका सस्ता वाला जुगाड़-

Jio Recharge : जियो के साथ-साथ देश की सभी टॉप टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रीचार्ज प्लान्स महंगे कर दिये हैं. नये रीचार्ज प्लान देशभर में 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे. ऐसे में अगर आपके घर में चार लोगों के पास स्मार्टफोन है, तो सबके लिए इंटरनेट का रीचार्ज कराना महंगा होगा. हम आपको बताते हैं इसका सस्ता वाला ऑप्शन-

ये ऑप्शंस अपनाएं

जियो के साथ एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्लान्स महंगे कर दिये हैं. इन सब में आप कीमतों और फायदों को लेकर जियो को सस्ता मान सकते हैं. आज की तारीख में हम रीचार्ज प्लान्स में डेटा बेनिफट्स देखते हैं, क्योंकि अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो अमूमन सभी प्लान्स में मिलती है. ऐसे में डेटा के लिए महंगे मोबाइल रीचार्ज की जगह आप फाइबर प्लान्स ले सकते हैं. मार्केट में जियो और एयरटेल के फाइबर प्लान्स मौजूद हैं. इन प्लान्स में अनिलिमिटेड इंटरनेट और कई में तो फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी ऑफर की जाती है.

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

Tariff Hike: एयरटेल, जियो द्वारा टैरिफ बढ़ोतरी क्या सच में जरूरी थी?

Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे

कितने रुपये बचा लेंगे आप?

अगर आप डेली 1 जीबी डेटा वाला जियो का प्लान लेते हैं, तो आपको 209 रुपये की जगह 249 रुपये देने होंगे. अगर आपके घर में औसतन चार फोन हैं, तो आपकाे हर महीना रीचार्ज पर लगभग 1000 रुपये खर्च करना होगा. हालांकि, इससे लगभग आधी कीमत में जियो फाइबर प्लान आता है. इससे आप हर माह 200 से 300 रुपये तक बचा लेंगे. इस तरह साल में 2500 रुपये लेकर 3000 रुपये तक आराम से बचा लेंगे आप.

जियो फाइबर प्लान कितना फायदेमंद?

जियो फाइबर प्लान 599 रुपये से शुरू होते हैं. जीएसटी के साथ यह करीब 700 रुपये का हो जाता है. यह प्लान में एक माह की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा ऑफर करता है. साथ ही फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. साथ में इस प्लान में यूजर्स को 800 से ज्यादा टीवी चैनल्स का ऐक्सेस मिलता है. इसके अलावा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनीलिव, जी5 समेत कुल 14 पॉपुलर ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

मोबाइल के डेटा रीचार्ज से कैसे फायदेमंद है फाइबर प्लान?

फाइबर प्लान में आप कितने भी डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही में टीवी और ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स भी मिलते हैं. यह प्लान अन्य जियो प्लान्स से सस्ता पड़ता है. इसके साथ ही, यह प्लान अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है, तो ऐसे में डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहती. इसके अलावा, यह मंथली फैमिली रीचार्ज प्लान से कहीं सस्ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >