Jio ने यूजर्स को फिर दिया झटका, महंगे रीचार्ज के बाद हटा दिये ये पॉपुलर प्लान्स

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ महंगे करने के साथ ही अपने कुछ पॉपुलर प्लान्स को पोर्टफोलियो से हटा भी दिया है. कौन से हैं वो प्लान्स?

Jio Recharge Plan: भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना रीचार्ज पोर्टफोलियो पूरी तरह से अपडेट कर दिया है. कंपनी ने अधिकांश प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही, ब्रांड ने कई प्लान्स को अपने पोर्टफोलियो से गायब कर दिया है. जियो के रीचार्ज लिस्ट में ऐसे कई प्लान्स हैं, जो अब कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं.

जियो ने हटा दिये कई प्लान्स

रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो से जिन प्लान्स को हटाया है, उनमें 3662 रुपये, 3226 रुपये, 3225 रुपये के प्लान को रिमूव किया है. ये तीनों प्लान्स 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते थे. ये प्लान्स डेली 2GB से 2.5GB तक डेटा और SonyLIV और दूसरे OTT प्लैटफॉर्म्स के ऐक्सेस बेनिफिट्स के साथ आते थे.

Airtel, JIO और VI के टैरिफ बढ़ोतरी के बीच इस कंपनी ने ग्राहकों को दे दी खुशखबरी

Tariff Hike: दाम बढ़ाने में भी एयरटेल से आगे निकली जियो, जानिए कैसे

84 दिनों की वैलिडिटी वाले ये प्लान बंद हो गए

रिलायंस जियो ने इसके अलावा, 84 दिनों की वैलिडिटी वाला 909 रुपये का प्लान रिमूव कर दिया है. इनके अतिरिक्त 806 रुपये और 805 रुपये के दो प्लान्स को रिमूव किया है, जो डेली 2GB डेटा और 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते थे.

OTT सब्सक्रिप्शन्स वाले ये प्लान भी बंद

जियो ने इनके साथ ही 3178 रुपये, 4498 रुपये और 3227 रुपये के प्लान्स को रिमूव कर दिया है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते थे. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने मुख्य रूप से उन प्लान्स को रिमूव किया है, जो OTT सब्सक्रिप्शन्स के साथ आते थे.

JioTV Premium वाले ये प्लान्स भी गायब

इन सबके अलावा कंपनी ने कई दूसरे प्लान्स को भी रिमूव किया है, जो JioTV Premium सब्सक्रिप्शन के साथ आते थे. कंपनी ने 398 रुपये, 4498 रुपये और 1198 रुपये के JioTV Premium प्लान्स को रिमूव किया है. इसके साथ, 331 रुपये का प्लान भी कंपनी की लिस्ट में नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >