Jio का सुपरहिट प्लान, 5 रुपये से कम खर्च पर अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा

Jio Rs 395 Recharge Plan रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक स्पेशल रीचार्ज प्लान ऑफर करती है. इस प्लान की कीमत भले ही बहुत कम है, लेकिन इसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स की लिस्ट काफी लंबी है.

Jio Recharge Plan Rs 395 : रिलायंस जियो यूजर्स के लिए काम की बात है. आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं, जिसमें केवल 395 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा से लेकर कॉलिंग और SMS के फायदे मिलते हैं.

Jio Rs 395 Recharge Plan
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को एक स्पेशल रीचार्ज प्लान ऑफर करती है. इस प्लान की कीमत भले ही बहुत कम है, लेकिन इसमें मिलनेवाले बेनिफिट्स की लिस्ट काफी लंबी है. जियो के इस रीचार्ज प्लान में आपको प्रतिदिन 5 रुपये से कम खर्च पर अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा. साथ में, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

Jio ने वैलेंटाइन डे पर लिये Airtel के मजे, मिला माकूल जवाब… आप भी देखें

Jio Rs 395 Recharge Plan Benefits
जियो के इस प्लान की खूबी यह है कि इसमें आपको काफी कम कीमत पर लॉन्ग टर्म वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS के फायदे मिल जाते हैं. रिलायंस जियो के इस सुपर अफॉर्डेबल रीचार्ज प्लान के बारे में आइए डीटेल से जानते हैं.

जियो का 395 रुपये वाला रीचार्ज प्लान
जियो का 395 रुपये वाला रीचार्ज प्लान कई ऐसे बेनिफिट्स के साथ आता है, जो इसकी कीमत को जस्टिफाई करते हैं. जियो के 395 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है. जियो के इस प्लान से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को टोटल 6GB डेटा का फायदा मिल जाता है. अच्छी बात यह है कि जियो के इस रीचार्ज के साथ कंपनी अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा दे रही है. बस यही नहीं, इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS का फायदा भी मिलता है.

Jio Vs Airtel: दाम एक फायदे अनेक, यहां जानें आपके लिए कौन सा प्लान है बेस्ट

जियो रीचार्ज ऐड ऑन बेनिफिट्स
जियो रीचार्ज पर दूसरे बेनिफिट्स की बात करें, तो जियो के इस प्लान से रीचार्ज कराने पर जियो यूजर्स जियो टीवी ( JioTV ), जियो सिनेमा ( Jio Cinema ) और जियो क्लाउड ( Jio Cloud ) का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में पाते हैं.

जियो रीचार्ज पर अनलिमिटेड 5G डेटा का भी मिलेगा फायदा
जियो का 395 रुपयेवाला रीचार्ज प्लान चुनने का सबसे बड़ा फायदा हम आपको बताते हैं. अगर आप इस प्लान से रीचार्ज कराते हैं और आप एक 5G स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपको Jio के वेलकम 5G ऑफर का भी फायदा मिलता है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को प्लान की वैलिडिटी पूरी होने तक अनलिमिटेड 5G सर्विस इस्तेमाल करने काे मिलेगा.

₹395 के Jio रीचार्ज प्लान में क्या-क्या शामिल है?

इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB डेटा, और 1000 SMS शामिल हैं.

इस प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है.

क्या इस प्लान के साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं?

हां, इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV, Jio Cinema, और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है

क्या यह प्लान 5G स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष है?

जी हां, 5G स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को Jio के वेलकम 5G ऑफर का लाभ मिलता है, जिससे वे अनलिमिटेड 5G सर्विस का उपयोग कर सकते हैं.

क्या इस प्लान का उपयोग किसी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकता है?

हाँ, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ सभी नेटवर्क पर किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >