Jio Recharge Cheapest: रिलायंस जियो के प्लान अब भी सबसे सस्ते, BNP Paribas की रिपोर्ट

Jio Recharge Cheapest: एनालिस्ट हाउस BNP पारिबास ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों Jio, Airtel and Vodafone Idea के एंट्री लेवल प्लान्स अब 299 रुपये के हो गए हैं. लेकिन रिलायंस जियो बाकी के मुकाबले अपने ग्राहकों को कम पैसे में ज्यादा डेटा का फायदा दे रहा है.

Jio Recharge Cheapest: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के टैरिफ प्लान अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों के मुकाबले अभी भी सबसे सस्ते बने हुए हैं. एनालिस्ट हाउस BNP पारिबास ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, हालिया टैरिफ में किये गए बदलावों के बावजूद जियो के लोकप्रिय प्लान्स सस्ते होने के साथ अधिक डेटा भी उपलब्ध करा रहे हैं.

जियो दे रहा अधिक डेटा का लाभ

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टेलीकॉम सेक्टर की तीनों बड़ी कंपनियों Jio, Airtel and Vodafone Idea के एंट्री लेवल प्लान्स अब 299 रुपये के हो गए हैं. लेकिन रिलायंस जियो के ग्राहकों को एक जैसी कीमतों के बावजूद अधिक डेटा का लाभ मिल रहा है. बीएनपी पारिबास ने एक टेबल के जरिए बताया है कि कीमतों के हिसाब से देंखे, तो 299 रुपये वाले 28 दिनों के प्लान में रिलायंस जियो 1.5GB डेटा रोजाना उपलब्ध कराता है. वहीं, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 299 रुपये में सिर्फ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ही ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए देते हैं.

इसे दूसरी तरह से देखें तो जहां रिलायंस जियो 28 दिनों के 1.5GB प्लान के लिए 299 रुपये ले रहा है, वहीं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया एक ही वैलिडिटी के लिए 1.5GB प्लान के लिए 50 रुपये ज्यादा यानी 349 रुपये चार्ज कर रहे हैं.

UPI और My Jio पर 799 रुपये वाला प्लान मौजूद

वहीं, इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय प्लान्स में से एक 84 दिनों वाले 1.5GB डेली प्लान के लिए जहां एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 859 रुपये ले रहे हैं. वहीं, जियो इसी तरह के प्लान के लिए 60 रुपये कम यानी सिर्फ 799 रुपये ही ग्राहकों से ले रहा है.

बता दें कि, 799 रुपये वाले रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान को बंद करने की खबरें आई थी. जिसका कंपनी ने खंडन किया है. एक बयान में कंपनी ने जानकारी दी है कि 799 रुपये वाला प्लान My Jio से लेकर PhonePe, Google Pay, Paytm सहित कई लोकप्रिय पेमेंट प्लैटफॉर्म पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध है. ऐसे में यूजर्स UPI प्लेटफॉर्म्स और My Jio से रिचार्ज कर सकते हैं.

200 दिनों तक नॉन स्टॉप चलेगा Jio का यह प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा से साथ मिलेगा OTT का मजा

Jio के इन दो प्लान्स की कीमत में सिर्फ 50 रुपये का फर्क, लेकिन कौन रहेगा आपके लिए फायदेमंद, जाने यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >