Ads Free YouTube से लेकर OTT तक, Jio इन दो प्लान्स में दे रहा कई सारे फायदे

अगर आप YouTube और OTT देखने के शौकीन हैं, तो Jio के दो प्लान्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकते हैं. जियो अपने 500 और 200 रुपये वाले प्लान्स में YouTube Premium के साथ कई सारे OTT का एक्सेस फ्री में दे रहा है. जानिए डिटेल्स में.

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को कई तरह के प्लान्स ऑफर करती है. कॉलिंग-डेटा और बेसिक सुविधाओं के साथ कुछ-कुछ प्लान्स में कंपनी OTT से लेकर फ्री एआई और अनलिमिटेड डेटा जैसे बेनेफिट्स भी दे रही है. कंपनी के पास ऐसे ही दो प्लान हैं, जिसमें यूजर्स को न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा मिल रहा है, बल्कि फ्री में YouTube Premium का फायदा भी मिल रहा है. इतना ही नहीं, एक प्लान में तो यूजर्स को कई सारे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी फ्री में कंपनी दे रही है.

Jio का 500 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio का 500 रुपये वाला प्लान कंपनी का एंटरटेनमेंट फोकस्ड प्लान है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें यूजर्स को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. साथ ही अगर आप 5G यूजर हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. लेकिन इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके OTT बेनिफिट्स हैं. इसमें YouTube Premium के साथ Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Discovery+, Lionsgate Play और कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है. इसके अलावा यूजर्स को 50GB JioAICloud स्टोरेज और 18 महीनों के लिए Google Gemini भी दिया जाता है.

जियो का 500 रुपये वाला प्लान

Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर

अगर आप कम कीमत में YouTube Premium का फायदा लेना चाहते हैं, तो Jio के पास 200 रुपये वाला प्लान भी है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है. इस प्लान में भी यूजर्स को YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, ZEE5, JioHotstar समेत कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है. YouTube Premium और Prime Video का फायदा लेने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप के जरिए एक्टिवेशन करना होगा.

जियो का 200 रुपये वाला प्लान

हालांकि ध्यान रहे, यह प्लान सिर्फ एंटरटेनमेंट-डेटा वाउचर प्लान है. यानी इसमें सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री एक्सेस और डेटा का फायदा मिलेगा, कॉलिंग और मैसेजिंग का नहीं. इसके साथ आपको एक प्राइमरी रिचार्ज एक्टिव रखना होगा.

यह भी पढ़ें: 28 दिन वाले Jio प्लान्स की फुल लिस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा OTT, AI और बहुत कुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >