Jio अपने 49 करोड़ यूजर्स पर मेहरबान, 100 रुपये वाले प्लान में मिल रहा है 299 रुपये वाले प्लान का फायदा

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ने अपने 49 करोड़ से भी अधिक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. कंपनी अब ₹299 वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स केवल ₹100 वाले प्लान में दे रही है. जियो के इस नए ऑफर से मोबाइल यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिली है.

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. जियो के पास सबसे अधिक यूजर्स हैं और सबसे ज्यादा रिचार्ज प्लान्स का विकल्प भी उपलब्ध है. ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जियो ने अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है. हर कैटेगरी में कंपनी सस्ते से लेकर महंगे तक के प्लान्स ऑफर करती है.

Jio ने एक बार फिर देश के 49 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है, जिसमें महंगे रिचार्ज प्लान्स अब किफायती दामों में मिल रहे हैं. जियो की नई पेशकश के तहत अब सिर्फ ₹100 के रिचार्ज में ही ₹299 वाले प्लान के फायदे मिल रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे आप भी सस्ते रिचार्ज में ढेरों बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते है.

Jio का ₹100 वाला प्लान 

टेलीकॉम कंपनी जियो ने अपने ग्राहकों के लिए ₹100 का एक खास प्लान पेश किया है. इस प्लान में कंपनी ₹299 वाले प्लान के फायदे भी दे रही है. जानकारी के मुताबिक, ₹100 वाला यह प्लान 90 दिनों की लंबी वैधता के साथ आता है, जो कि जियो का सबसे सस्ता और लंबे समय तक चलने वाला प्लान है.

यह भी पढ़ें: JIO Fiber हुआ JIO Home, मिलेगी 1Gbps तक की हाई स्पीड, इन्हें मिलेगा Free सर्विस

इस प्लान में ग्राहकों को कुल 5GB डेटा भी दिया जा रहा है. खास बात यह है कि कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को इस सस्ते रिचार्ज प्लान में ओटीटी का फायदा भी दे रही है.

यदि आप लेटेस्ट वेब सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो बता दें कि इस प्लान में JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स के लिए 90 दिनों तक वैध होगा. कुल मिलाकर, ₹100 के बजट में ग्राहकों को डेटा के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा पैकेज मिल रहा है.

ध्यान देने वाली बातें 

जियो अपने ग्राहकों को पहले टीवी और मोबाइल दोनों के लिए ₹299 की शुरुआती कीमत पर जियो हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देता था. लेकिन अब यह सुविधा मात्र ₹100 में उपलब्ध कराई जा रही है. हालांकि, इस सस्ते प्लान का लाभ उठाने के लिए एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपके नंबर पर एक बेस प्लान एक्टिव होना चाहिए. इसके बिना यह ऑफर मान्य नहीं होगा. इसके अलावा, यह भी जानना जरूरी है कि इस रिचार्ज प्लान से सिर्फ हॉटस्टार की सुविधा मिलेगी, लेकिन आपकी सिम एक्टिव नहीं रहेगी। यानी कॉलिंग या डेटा सर्विस के लिए अलग से रिचार्ज कराना होगा.

यह भी पढ़ें: 13 रुपये रोज के खर्च में JIO दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन Free

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >