Jio का एक बार रिचार्ज और 12 महीने की बेफिक्री, डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहुत कुछ

Jio Annual Recharge Plan: अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं, तो फिर आपके लिए जियो का एनुअल प्लान अच्छा ऑप्शन है. एनुअल प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ डेली 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत कुछ बेनिफिट्स मिलेंगे.

Jio Annual Recharge Plan: हर महीने रिचार्ज करना हर किसी के लिए एक झंझट से कम नहीं. ऐसे में हर कोई ऐसे प्लान की तलाश में रहता है, जो लंबी वैलिडिटी तो दे लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा के साथ. अगर आप भी हर महीने के इस झंझट से मुक्ति चाहते हैं, तो फिर आपके लिए जियो का पूरे साल वाला प्लान एकदम परफेक्ट है. देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें मंथली से लेकर पूरे साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स शामिल हैं. कंपनी के एनुअल प्लान्स में आपको पूरे साल भर यानी 365 दिनों की वैलिडिटी से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा का फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

Jio का 3599 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 3599 Recharge Plan

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
Jio का 3599 रुपये वाला प्लान

Jio के 3599 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स |Jio Rs 3599 Recharge Plan Benefits

  • 3 महीनों के लिए JioHotstar मोबाइल/टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन,
  • 50GB Jio AICloud Storage और JioTV का फ्री एक्सेस,
  • JioHome का नया कनेक्शन लेने वालों को 2 महीने का फ्री ट्रायल,
  • Jio Finance में JioGold पर इन्वेस्ट करने पर 2% तक का बोनस
  • 18 से 25 साल वाले यूजर्स को 18 महीनों के लिए Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन.
Jio के 3599 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

Jio का 3999 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 3999 Recharge Plan

  • वैलिडिटी: 365 दिन
  • कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
  • SMS: डेली 100 फ्री SMS
  • डेटा: डेली 2.5GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा)
Jio का 3999 रुपये वाला प्लान

Jio के 3999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स | Jio Rs 3999 Recharge Plan Benefits

  • 3 महीनों के लिए JioHotstar मोबाइल/टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन,
  • 50GB Jio AICloud Storage और JioTV का फ्री एक्सेस,
  • Fancode का फ्री एक्सेस,
  • JioHome का नया कनेक्शन लेने वालों को 2 महीने का फ्री ट्रायल,
  • Jio Finance में JioGold पर इन्वेस्ट करने पर 2% तक का बोनस
  • 18 से 25 साल वाले यूजर्स को 18 महीनों के लिए Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन.
Jio के 3999 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

किन यूजर्स के लिए बेस्ट है जियो का एनुअल प्लान?

Jio का एनुअल प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी चाहिए.

3599 रुपये और 3999 रुपये के प्लान में क्या अंतर है?

दोनों प्लान्स के बेसिक बेनिफिट्स लगभग एक जैसे हैं, लेकिन 3999 रुपये वाले प्लान में 3599 रुपये वाले प्लान के मुकाबले Fancode का फ्री एक्सेस एक्स्ट्रा मिलता है.

क्या दोनों ही प्लान में Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है?

हां, जियो के दोनों ही एनुअल प्लान में 18 महीनों के लिए यूजर्स को Gemini AI Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल खुश कर देगा Jio का बजट प्लान, डेली 2GB डेटा के साथ मिलेगा 20GB एक्स्ट्रा, साथ में 72 दिन की वैलिडिटी भी

यह भी पढ़ें: Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >