रोज 2.5GB डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी, Jio के इस प्लान में मिलेंगे फायदे ही फायदे

Jio का ₹3599 का एनुअल प्रीपेड प्लान हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति दिलाता है. यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और JioHotstar, JioTV, JioAICloud जैसे प्रीमियम बेनेफिट्स ऑफर करता है.

अगर आप हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने की टेंशन से बचना चाहते हैं और इंटरनेट का इस्तेमाल भी जमकर करते हैं, तो Jio का 3,599 रुपये वाला एनुअल प्रीपेड प्लान आपके काम आ सकता है. इस प्लान में 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है. बेसिक सुविधाओं के अलावा, इस प्लान में कंपनी OTT और फ्री AI जैसे प्रीमियम बेनेफिट्स भी यूजर्स को दे रही है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे साल आप कॉलिंग-डेटा से लेकर कई सारे फ्री बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं.

पूरे 365 दिनों तक चलेगा प्लान

Jio के 3,599 रुपये वाले प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए काम का है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के बजाय एक ही बार में पूरे साल का प्लान लेना पसंद करते हैं. लंबी वैलिडिटी के साथ इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. डेटा की बात करें, तो इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है. इस हिसाब से पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा मिलता है. रोज की डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट चलता रहता है, लेकिन स्पीड कम हो जाती है.

Unlimited 5G का भी फायदा

अगर आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको Unlimited 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी कि रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा के अलावा 5G का फायदा, जिससे आप जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं.

मिलते हैं कई प्रीमियम बेनेफिट्स

जियो के इस एनुअल प्लान में 3 महीने के लिए JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा सीरीज, मूवीज या स्पोर्ट्स फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा, JioTV और 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज का फायदा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google Gemini सब्सक्रिप्शन, 5000GB गूगल स्टोरेज और Nano Banana जैसे बेनेफिट्स भी मिलेंगे. यानी कि एक प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा के साथ फ्री एंटरटेनमेंट और AI भी मिलेगा.

महीने का खर्च करीब 300 रुपये

देखने में 3,599 रुपये की कीमत एक साथ ज्यादा लग सकती है. लेकिन महीने के हिसाब से देखा जाए तो खर्च करीब 300 रुपये और रोज का खर्च लगभग 10 रुपये पड़ता है. ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए काम का ऑप्शन बन सकता है, जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ रोज ज्यादा डेटा चाहिए.

ये भी पढ़ें: एक रिचार्ज में Netflix, Google Gemini और अनलिमिटेड 5G, Jio का ₹1299 प्लान है फुल पैकेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >