दोनों SIM रहेंगे एक्टिव, जेब भी नहीं होगी हल्की, देखें ये 6 बेस्ट सस्ते रिचार्ज प्लान्स, सबसे सस्ता ₹189 का

Best Recharge Plans: अब दो सिम रखना आसान हो गया है. क्योंकि, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi ने यूजर्स के महंगे रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है. टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को कई ऐसे प्लान्स ऑफर कर रही है. जिससे आप आसानी से अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं, वो भी सस्ते में.

Best Recharge Plans: अगर आप भी दो सिम का इस्तेमाल करते हैं और दोनों नंबर पर महंगे रिचार्ज कर-कर परेशान हो गए हैं, तो फिर आज हम आपके लिए इसका सॉल्यूशन लाएं हैं. आज हम आपको बताएंगे ऐसे सस्ते प्लान्स जिससे आप का नंबर भी एक्टिव रहेगा और आपको महंगे रिचार्ज प्लान लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Jio, Airtel और Vi कई सारे ऐसे प्लान्स यूजर्स को ऑफर कर रही हैं, जो सस्ते होने के साथ लंबी वैलिडीटी वाले होते हैं. तो चलिए फिर डालते हैं एक नजर.

Jio का 189 रुपये का प्लान

देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 189 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लेकर आई है. इस प्लान में यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS और 2GB डेटा भी देती है. इस प्लान की वैलिडीटी 28 दिनों की है. ऐसे में 200 रुपये से कम में ये प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. हालांकि, ये प्लान आपको सिर्फ My Jio ऐप पर ही मिलेगा.

Airtel का 199 रुपये का प्लान

अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो 199 रुपये में एयरटेल 28 दिनों की वैलिडीटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली फ्री 100 SMS और 2GB डेटा मिलता है. सस्ते में ये प्लान आपके लिए अच्छा रहेगा.

Vi का 189 रुपये का प्लान

Jio-Airtel की तरह Vi भी अपने यूजर्स को 189 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को 26 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी. अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS के साथ टोटल 1GB डेटा ही मिलेगा.

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान

अगर आपको ज्यादा दिनों की वैलिडीटी वाला प्लान चाहिए तो फिर Airtel का 469 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 फ्री SMS की सुविधा मिलेगी. हालांकि, इसमें कोई डेटा नहीं मिलेगा.

Jio का 448 रुपये वाला प्लान

Airtel की तरह Jio भी सस्ते में 84 दिनों वाला प्लान ऑफर करता है. Jio अपने यूजर्स को 448 रुपये में 84 दिनों की वैलिडीटी दे रहा है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. हालांकि, इस प्लान में डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी. लेकिन इस प्लान में आपको JioTV, JioHotstar और JioCloud सहित चुनिंदा Jio सर्विस का सब्सक्रिप्शन का भी फायदा मिलेगा.

Vi का 470 रुपये वाला प्लान

Vodafone Idea भी अपने यूजर्स को 470 रुपये वाला प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 900SMS फ्री मिलते हैं. इस प्लान में भी डेटा की सुविधा नहीं मिलती है.

Airtel vs Jio vs Vi: भारत के बेस्ट 5G प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स, बजट में हिट, फायदे में फिट

Airtel यूजर्स की तो निकल पड़ी! ₹181 में कंपनी दे रही 22 से ज्यादा Free OTT, साथ में 15GB डेटा भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >