कहीं कोई और तो नहीं घुसकर बैठा है आपके Google अकाउंट में? बस एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Google Account: आज लगभग हर एक के पास गूगल अकाउंट होता है. अगर आप अपने ईमेल, फोटो या फाइल्स के लिए गूगल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पता ही होगा कि आपकी कितनी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन सेव रहती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कहीं कोई और तो आपका गूगल अकाउंट यूज नहीं कर रहा?

Google Account: गूगल यूजर्स जरा ध्यान दें! अगर आप ईमेल, फोटो या फाइल्स के लिए गूगल की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पता ही होगा कि आपकी कितनी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन सेव रहती है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कहीं कोई और आपकी गूगल अकाउंट (Google Account) में चोरी-छिपे घुस तो नहीं रहा? आसान भाषा में कहें तो कहीं कोई और तो नहीं  आपका गूगल अकाउंट यूज कर रहा है और आपको भनक तक नहीं लगी अभी तक. आइए आज आपको आसान तरीका बताते हैं जिससे आप पता कर सकें कि कोई अनचाहा शख्स आपके अकाउंट में घुसा है या नहीं, और अगर घुसा है तो आगे क्या करना चाहिए.

क्यों चेक करना जरूरी है?

जैसे आप रात में सोने से पहले यह जरूर चेक करते हैं कि घर का दरवाजा बंद है या नहीं, वैसे ही अपने अकाउंट में लॉगिन डिवाइस चेक करना भी उतना ही जरूरी है. जिस तरह आप देखते हैं कि घर में कौन आ-जा रहा है, उसी तरह यह देखना जरूरी है कि आपके अकाउंट (Google Account) में कौन-कौन से डिवाइस साइन इन हैं. आपके ईमेल और फोटो सिर्फ हैकर्स ही नहीं, कई बार आपके जानने वाले भी आपकी प्राइवेट जानकारी झांकने की कोशिश कर सकते हैं.

कैसे चेक करें?

किसने आपके गूगल अकाउंट में लॉगिन किया है ये देखने का सबसे आसान तरीका है सीधे इस लिंक पर जाना. google.com/devices (जब आप अपने कंप्यूटर पर पहले से लॉगिन हों). यहां आपको उन सब डिवाइस की पूरी लिस्ट दिख जाएगी, जिनसे आपका गूगल अकाउंट खुला हुआ है.

अगर आप इसे मैन्युअली चेक करना चाहें तो किसी भी गूगल सर्विस (जैसे Gmail) को खोलें, ऊपर दाईं तरफ अपने प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें, फिर “Manage your Google Account” पर जाएं. वहां “Security” टैब खोलें और नीचे स्क्रॉल करके “Your devices” में “Manage all devices” पर क्लिक करें. यहां आपको सब डिवाइस दिख जाएंगे. अगर कोई डिवाइस आपको अंजाना लगे, तो उस पर क्लिक करके “Sign out” का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.

अपने आप को सेफ कैसे रखें? 

अगर आपको कोई अंजान डिवाइस या जगह दिखे, तो उसे तुरंत साइन आउट कर दें और अपना पासवर्ड बदल लें, ताकि आपका अकाउंट दोबारा हैक होने से बचा रहे. सिर्फ अंजान डिवाइस ही खतरा नहीं होते. कई बार हम पुराने थर्ड-पार्टी ऐप्स या सर्विसेज को अपने गूगल अकाउंट से जोड़ देते हैं और फिर भूल जाते हैं. ऐसे छोड़े हुए या हैक हो चुके ऐप्स भी आपके लिए खतरा बन सकते हैं. इसलिए समय-समय पर अपने अकाउंट से अनजान या बेकार ऐप्स हटाना न भूले.

यह भी पढ़ें: सेकंड हैंड फोन कहकर चोरी का माल तो कोई नहीं चिपका रहा आपको? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता

यह भी पढ़ें: क्या आप भी नहीं करते अपने स्मार्टफोन को अपडेट? इन 5 वजहों से सालों-साल चलने वाला फोन छोड़ देगा साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >