एलन मस्क का अजूबा फोन : सूरज की रोशनी से होगा चार्ज, चांद पर भी चलेगा इंटरनेट!

Tesla Pi Phone: सोशल मीडिया हैंडल्स पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एलन मस्क एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होगा, चांद पर इंटरनेट चलेगा और दिमाग से कंट्रोल होगा.

Tesla Pi Phone: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इन दिनों टेस्ला फोन को लेकर रिपोर्ट्स देखी जा रही हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला साल 2024 के आखिर में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें बिना सिम कार्ड के इंटरनेट चलेगा और इस हैंडसेट को चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

न्यूरालिंक टेक्नोलॉजी से लैस होगा टेस्ला का पहला स्मार्टफोन?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मस्क की कंपनी टेस्ला 2024 के अंत तक एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होगा और सिम कार्ड की आवश्यकता के बिना इंटरनेट चलने वाला होगा. कुछ यूजर्स का तो यह भी दावा है कि टेस्ला का पहला स्मार्टफोन न्यूरालिंक टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है, जो ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के जरिये विचारों से फोन को नियंत्रित करेगा. इसका मतलब यह होता है कि आप जो सोचेंगे उस हिसाब से फोन काम कर लेगा. सोशल मीडिया पर ये दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स इस स्मार्टफोन के बारे में और जानने के लिए बेकरार हैं.

क्या एलन मस्क वाइर्क ला रहे हैं टेस्ला पाई फोन? / तस्वीर एक्स से

टेस्ला फोन में चांद पर भी चलेगा इंटरनेट?

चर्चा है कि टेस्ला पाई स्मार्टफोन आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है और इसके कुछ फीचर्स ऐसे हो सकते हैं, जो अब तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं देखे गए हैं. इसके दो फीचर्स की खूब चर्चा हो रही है-

  1. सूरज की रोशनी से चार्जिंग : यह स्मार्टफोन बिना प्लग इन किये, सीधे सूरज की रोशनी से चार्ज होगा.
  2. Starlink सैटेलाइट इंटरनेट : यह फोन टेस्ला की स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी देगा, जिससे दुनिया के किसी भी कोने में इस्तेमाल किया जा सकेगा, यहां तक कि चांद पर भी.

टेस्ला फोन के दावों में कितनी सच्चाई है?

एलन मस्क की टेस्ला कंपनी के अनोखे स्मार्टफोन की खबरें पढ़कर अगर आप भी इसके इंतजार में बैठे हैं, तो आपको बता दें कि अभी तक एलन मस्क या टेस्ला की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, सोलर चार्जिंग तकनीक के जरिये फोन चार्ज होने के दावे पर यह कहा जा सकता है कि चूंकि टेस्ला पहले से ही सोलर पैनल्स बनाती है, तो यह माना जा सकता है कि फोन के साथ सोलर चार्जिंग कवर भी आ सकता है.

दूसरी बात स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की उपलब्धता की, तो यह सुविधा अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में पहले से सफलतापूर्वक चल रही है. इन बातों पर गौर करें, तो एलन मस्क के टेस्ला फोन को लेकर किये जा रहे दावे सच भी हो सकते हैं.

टेक्नोलॉजी की ताजातरीन खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः Starlink: एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान से क्यों चिढ़े हैं जियो और एयरटेल?

यह भी पढ़ेंः Elon Musk X Controversy: ब्राजील में एलन मस्क के एक्स की वापसी, 40 दिन बाद हटा प्रतिबंध

POTUS: डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर बिल गेट्स, टिम कुक, सुंदर पिचाई, मार्क जुकरबर्ग समेत टेक वर्ल्ड लीडर्स ने क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >