IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करने वाले यूजर्स को अब स्लो वेबसाइट, बार-बार आने वाले CAPTCHA या लॉगिन फेल जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा. क्योंकि, IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है. नई वेबसाइट में पहले के मुकाबले साफ-सुथरा डिजाइन, फास्ट टिकट बुकिंग, आसान नेविगेशन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जिससे टिकट बुक करना यूजर्स के लिए पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. फिलहाल इसे बीटा वर्जन के तौर पर जारी किया गया है, ताकि यूजर्स इसका इस्तेमाल कर फीडबैक दे सकें. इसके बाद इसका फाइनल वर्जन लॉन्च किया जाएगा.
क्या बदला नई IRCTC वेबसाइट में?
नई वेबसाइट को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है. टिकट बुकिंग के दौरान अब यूजर्स को कम परेशानी होगी. कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए हैं. जैसे-
- साफ और आसान इंटरफेस: नई वेबसाइट का डिजाइन पहले से ज्यादा क्लियर और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है.
- CAPTCHA और पॉप-अप से राहत: गैर-जरूरी CAPTCHA, पॉप-अप और फ्लैशिंग बैनर हटा दिए गए हैं, जिससे टिकट बुकिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
- Tatkal टिकट बुकिंग होगी आसान: कम स्टेप्स और फास्ट प्रोसेस की वजह से Tatkal टिकट बुक करने में समय की बचत होगी.
- पसंद की सीट या बर्थ चुनने की सुविधा: अब टिकट बुक करते समय अपनी पसंद की सीट या बर्थ चुनने का ऑप्शन मिलेगा.
- Fare Calendar फीचर: अलग-अलग तारीखों का किराया पहले ही देख सकेंगे, जिससे कम किराए वाले दिन का चुनाव करना आसान होगा.
- एक ही स्क्रीन पर सीट उपलब्धता: अब Sleeper, 3AC, 2AC समेत सभी ट्रैवल क्लास में सीटों की उपलब्धता एक साथ दिखाई देगी. अलग-अलग क्लास चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- बेहतर और फास्ट बुकिंग एक्सपीरियंस: नए बदलावों की मदद से टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट होगी.
- बार-बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं: यूजर्स अपनी जानकारी सेव कर के रख सकते हैं, ताकि अगली बार टिकट बुक करते समय डिटेल्स दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
नई IRCTC वेबसाइट का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप नई वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें-
- सबसे पहले https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Explore Beta Now का नया ऑप्शन दिखाई देगा.
- इस पर क्लिक करते ही आप नई IRCTC वेबसाइट के इंटरफेस पर पहुंच जाएंगे.
यूजर्स दे सकते हैं सजेशन
फिलहाल नई वेबसाइट का बीटा वर्जन टेस्टिंग फेज में है, इसलिए अभी सभी यूजर्स को इसका पूरा एक्सपीरियंस नहीं मिल रहा है. वहीं, जिन यूजर्स को बीटा वर्जन का एक्सेस मिला है, वे नए पोर्टल का इस्तेमाल करने के साथ-साथ अपने सजेशन भी दे सकते हैं. कंपनी इस दौरान यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर जरूरी सुधार करेगी और उसके बाद इसका फाइनल वर्जन लॉन्च किया जाएगा.
एक मिनट में बुक होंगी 1.5 लाख से ज्यादा टिकट
नई IRCTC वेबसाइट के आने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा, कि टिकट बुकिंग पहले से कहीं ज्यादा फास्ट हो जाएगी. अभी वेबसाइट एक मिनट में करीब 32,000 टिकट बुक कर सकती है, लेकिन नया सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक कर सकेगा. इससे ज्यादा लोगों के एक साथ टिकट बुक करने पर भी वेबसाइट आसानी से काम करेगी. इसके अलावा PNR स्टेटस और ट्रेन की जानकारी भी पहले से ज्यादा तेजी से मिलेगी. नया सिस्टम हर मिनट 40 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट संभाल सकेगा, जबकि अभी यह एक मिनट में करीब 4 लाख रिक्वेस्ट संभाल रहा है. इसका सीधा फायदा Tatkal टिकट बुकिंग करने वाले पैसेंजर्स को मिलेगा. वेबसाइट स्लो होने, हैंग होने या पेमेंट फेल जैसी समस्याएं पहले के मुकाबले काफी कम हो सकती हैं, जिससे टिकट बुक करना आसान और तेज होगा.
नए रिजर्वेशन सिस्टम के साथ होगा पूरा रोलआउट
IRCTC नई वेबसाइट के साथ रेलवे के Passenger Reservation Engine (PRE) को भी अपग्रेड कर रही है. यही सिस्टम ट्रेन टिकट बुकिंग को संभालता है. फिलहाल यह काम फेज वाइज तरीके से किया जा रहा है, ताकि मौजूदा टिकट बुकिंग सर्विस पर असर न पड़े. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अगस्त तक नई वेबसाइट लॉन्च हो सकती है.
यह भी पढ़ें: IRCTC ने शुरू की ई-पैंट्री सर्विस, 25 ट्रेनों में ऑनलाइन फूड बुकिंग, जानिए प्रॉसेस
FAQs
Q1. नई IRCTC वेबसाइट में सबसे बड़ा बदलाव क्या किया गया है? ▼
नई IRCTC वेबसाइट में फास्ट टिकट बुकिंग, आसान इंटरफेस, कम CAPTCHA, सीट या बर्थ सिलेक्शन, Fare Calendar, सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर देखने जैसी कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं. साथ ही वेबसाइट की स्पीड भी पहले से काफी बेहतर की गई है.
Q2. नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन कैसे इस्तेमाल करें? ▼
यूजर्स IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Explore Beta Now विकल्प पर क्लिक करके नए बीटा पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. फिलहाल यह टेस्टिंग फेज में है और चुनिंदा यूजर्स अपने सुझाव भी दे सकते हैं.
Q3. नई IRCTC वेबसाइट से Tatkal टिकट बुकिंग में क्या फायदा मिलेगा? ▼
नई वेबसाइट एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुक करने की क्षमता रखती है. इससे Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट स्लो होने, हैंग होने, पेमेंट फेल होने और बार-बार CAPTCHA आने जैसी समस्याएं काफी हद तक कम होने की उम्मीद है.
