iQOO Z9 Turbo का पावरफुल एडिशन लॉन्च, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर और दमदार बैटरी के साथ मिलेंगी ये खूबियां

iQOO Z9 Turbo फोन Android 14 पर आधारित OriginOS 5 स्किन पर काम करता है और Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है.

iQOO Z9 Turbo Endurance Edition Launched: iQOO Z9 Turbo को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो लॉन्ग बैटरी लाइफ एडिशन स्मार्टफोन है. इसमें 6400mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. फोन Android 14 पर आधारित OriginOS 5 स्किन पर काम करता है और Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रॉसेसर से लैस है. इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 6000mAh बैटरी दी गई थी, जो अप्रैल में लॉन्च हुआ था.

iQOO Z9 Turbo: कीमत कितनी है ?

iQOO Z9 Turbo Endurance Edition की कीमत के बारे में बात करें, तो इसका बेस वेरिएंट 1899 युआन (लगभग 21,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है. यह कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इस फोन के अन्य वेरिएंट्स में 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं.

iQOO Z9 Turbo: स्पेसिफिकेशंस क्या हैं ?

iQOO Z9 Turbo Endurance Edition में 6.78-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित OriginOS 5 पर काम करता है और Snapdragon 8s Gen 3 प्रॉसेसर से लैस है. यह 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. कैमरा सेटअप में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है. फोन में 6400mAh बैटरी है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है. यह IP64 रेटिंग और टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है.

50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo का यह फोन हो गया इतना सस्ता, यहां है डील

1249 रुपये में 32MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola फोन खरीदने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >