6500mAh बैटरी वाले iQOO Z11 Lite की बिक्री शुरू, खरीदते वक्त मिलेगा ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट

iQOO Z11 Lite की भारत में बिक्री शुरू हो गई है. स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 19,499 रुपये है और खरीदारी पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. फोन में 6,500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है.

iQOO ने 24 जुलाई को भारत में अपना नया iQOO Z11 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था. अब इस फोन की बिक्री देशभर में शुरू हो गई है. यह फोन iQOO Z11x 5G के बाद Z11 सीरीज का दूसरा मॉडल है. आप इसे ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं. कंपनी ने फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर्स और EMI ऑप्शन भी पेश किए हैं. यह स्मार्टफोन दो रंगों और तीन RAM-स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है. वहीं, फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. आइए डिटेल में जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स.

iQOO Z11 Lite: कीमत और ऑफर्स

इसकी शुरुआती कीमत 19,499 रुपये रखी गई है. इस कीमत में आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. वहीं, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,499 रुपये है. इसके सबसे टॉप वेरिएंट 6GB रैम + 256GB स्टोरेज के लिए 24,499 रुपये आपको खर्च करने होंगे.

ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank और SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा, आप 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं. iQOO Z11 Lite की बिक्री Amazon और iQOO India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है. यह स्मार्टफोन Midnight Blue और Solar Flame जैसे दो रंगों में उपलब्ध है.

iQOO Z11 Lite: फीचर्स

  • यह Vivo के लेटेस्ट Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. 
  • फोन में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. 
  • डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला है. इससे लंबे समय तक फोन यूज करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है.
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. वहीं दूसरा 0.08MP का सेंसर f/3.0 अपर्चर के साथ दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
  • फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. वहीं, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से फोन को कम समय में दोबारा चार्ज किया जा सकता है. 
  • कंपनी ने इसे IP65 रेटिंग भी दी है. यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सेफ रहेगा.

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus N6x की पहली सेल डेट, जानें कब और कहां से खरीद पाएंगे फोन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >