₹17999 में आया iQOO का नया फोन, मिलेगी 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

iQOO Z11 Lite भारत में लॉन्च हो गया है. फोन में 6500mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें कीमत और सभी फीचर्स.

अगर आप 20,000 रुपये से कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11 Lite आपके लिए नया ऑप्शन हो सकता है. iQOO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया है. यह फोन बड़ी 6500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस.

iQOO Z11 Lite की कीमत और उपलब्धता

iQOO Z11 Lite को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-

  • 4GB + 128GB – ₹19,499
  • 6GB + 128GB – ₹21,499
  • 6GB + 256GB – ₹24,499

अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं, तो ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 हो जाएगी. यह स्मार्टफोन 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Midnight Blue और Solar Flame कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

मॉडल की कीमत

iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: iQOO Z11 Lite में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन HD+ है, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद मिलेगा.

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन में मैक्सिमम 6GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. वहीं, माइक्रो SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.0 पर चलता है. इसके अलावा इसमें IP65 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रखने में मदद करती है. यह पिछले मॉडल iQOO Z10 Lite के IP64 रेटिंग से बेहतर है.

बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो इस प्राइस रेंज में बड़ी बैटरियों में से एक मानी जा रही है. कंपनी ने इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा. नॉर्मल इस्तेमाल में यह बैटरी पूरे दिन आराम से चल सकती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

क्या iQOO Z11 Lite खरीदना चाहिए?

अगर आपकी प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी, 120Hz डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस है, तो iQOO Z11 Lite एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. हालांकि, अगर आप बेहतर कैमरा या Full HD डिस्प्ले चाहते हैं, तो इसी बजट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स के मुकाबले करने के बाद ही खरीदारी करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: 31 जुलाई को आ रहा OnePlus का नया बजट फोन, 3.5mm हेडफोन जैक की हुई वापसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >