40 हजार रुपये से कम होगी iQOO Z11 की कीमत, 20 अगस्त को लॉन्च, बैटरी और डिस्प्ले फीचर्स भी कन्फर्म

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम रखी जाएगी. फोन में 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिलेगी. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट और कई AI फीचर्स दिए जाएंगे.

iQOO Z11 को लेकर इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी इस नए Z सीरीज स्मार्टफोन को 20 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही iQOO ने फोन से जुड़ी कई काम की डिटेल्स शेयर कर दी हैं. कंपनी ने इसके प्राइस रेंज, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. फोन में यूजर्स को कई AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा.

भारत में 40 हजार से कम होगी कीमत

कंपनी ने X पर शेयर किए गए ऑफिशियल टीजर में कंफर्म किया है कि iQOO Z11 की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी. इस प्राइस रेंज में आने के बाद फोन की सीधी टक्कर Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकती है.

बता दें कि iQOO Z11 को इस साल मार्च में चीन में लॉन्च किया जा चुका है. वहां इसके बेस वेरिएंट यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,299 चीनी युआन रखी गई थी, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 31,200 रुपये होती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी भारत में इसकी कीमत कितनी रखती है.

ये भी पढ़ें: 7,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, 14 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें बाकी फीचर्स

iQOO Z11 के कन्फर्म फीचर्स

  • iQOO Z11 में कंपनी 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देने वाली है. यह स्क्रीन 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आएगी. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा, जबकि इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जा सकेगी.
  • इसमें आई प्रोटेक्शन मोड (Eye Protection Mode) मिलेगा, जिसमें यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से कम्फर्ट लेवल एडजस्ट कर सकेंगे. वहीं, स्लीप कम्फर्ट मोड (Sleep Comfort Mode) स्क्रीन के टोन को गर्म रखेगा, जिससे ब्लू लाइट का एक्सपोजर कम करने में मदद मिलेगी.
  • इसके अलावा एंटी-फटीग ब्राइटनेस एडजस्टमेंट (Anti-Fatigue Brightness Adjustment) फीचर स्क्रीन टाइम के हिसाब से ब्राइटनेस को एडजस्ट करेगा.
  • फोन में एआई कैप्शंस, एआई क्रिएशन, एआई रूटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे कई AI फीचर्स मिलने की कन्फर्मेशन हुई है.
  • बैटरी की बात करें तो iQOO Z11 में 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है.
  • फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा. 
  • भारत में यह फोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Aurora Green और Celestial Blue जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Vivo X300 FE खरीदना अब हुआ महंगा, ₹10,000 बढ़ी कीमत; अब देने होंगे इतने रुपये


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >