iQOO Neo 10 अब नए रंगों के साथ भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है. फोन के लॉन्च के लगभग एक साल बाद, कंपनी ने इसमें अब Alpine White और Asphalt Black जैसे नए कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. इससे पहले यह Inferno Red और Titanium Chrome फिनिश में मौजूद था. दरअसल, ये अपडेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि स्टाइल पर भी ध्यान देते हैं. बता दें फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं, बस अब आपको चुनने के लिए थोड़ा और स्टाइल मिल गया है.
iQOO Neo 10 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स
इसकी कीमत 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹37,999 से शुरू होती है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹42,999 तक जाता है. अच्छी बात ये है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत आपको सीधा फायदा भी मिल रहा है. Axis Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर ₹3,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है. यानी ये फोन आपको सिर्फ ₹34,999 (8GB) और ₹40,999 (12GB) की इफेक्टिव कीमत में मिल सकता है.
अगर आप एक साथ इतना पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कंपनी 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दे रही है, जिससे आप आसानी से किस्तों में पेमेंट कर सकते हैं.
iQOO Neo 10 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.78 इंच का डिस्प्ले है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 5,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Snapdragon 8s Gen 4 SoC
- रैम : 12GB तक
- स्टोरेज: 512GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स : IP65
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 7000mAh
- चार्जिंग: 120W
यह भी पढ़ें: OnePlus Summer Sale का ऐलान, फोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स पर मिलेगी तगड़ी डील
