iQOO 15 Launch: 26 नवंबर को भारत में आ रहा iQOO का दमदार फोन, लॉन्च से पहले जानें इसके फीचर्स और कीमत

iQOO 15 Launch: 26 नवंबर को iQOO भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने वाला है. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा. फोन में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है.

iQOO 15 Launch: iQOO अगले हफ्ते भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी जारी कर दी है, जिससे यूजर्स को पहले ही इसके परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, कैमरा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में हुए अपडेट्स की झलक मिल रही है. आने वाले इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और एक ज्यादा ब्राइटनेस वाला हाई रिफ्रेश-रेट OLED डिस्प्ले मिलेगा. आइए जानते हैं कि iQOO अपने इस फ्लैगशिप फोन में आपके लिए क्या-क्या खास लेकर आ रहा है.

भारत में कब लॉन्च हो रहा iQOO 15

iQOO ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगा. फोन की बिक्री Amazon, iQOO की वेबसाइट और देशभर के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. कंपनी लॉन्च वाले दिन ही सेल टाइमिंग, बैंक ऑफर और बाकी डील्स का ऐलान करेगी.

लॉन्च से पहले iQOO ने एक Priority Pass भी शुरू किया है. इसके जरिए इच्छुक ग्राहक 1,000 रुपये देकर फोन को प्री-बुक कर सकते हैं. इस पास से पहली सेल में जल्दी एक्सेस मिलने की उम्मीद है, हालांकि इसके पूरे डिटेल की जानकारी लॉन्च इवेंट में बताए जाएंगे.

iQOO 15 के संभावित फीचर

अमेजन पर दिख रहे माइक्रोसाइट के मुताबिक, iQOO 15 में 6.85-इंच का 2K सैमसंग M14 Lead OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी. फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जिसे Q3 कंप्यूटिंग चिप का सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ आपको 16GB तक RAM और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है.

iQOO 15 में अंदर की तरफ एक बड़ा 7,000mAh का बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. साथ ही, कंपनी इसमें IP68/IP69 रेटिंग भी दे सकती है, जिससे फोन धूल और पानी से सेफ रहेगा.

कैमरे की बात करें तो फोन में तीन 50MP के कैमरों का सेटअप मिलने की उम्मीद है. एक मेन कैमरा, एक अल्ट्रावाइड लेंस और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है.

iQOO 15 की संभावित कीमत

चीन में iQOO 15 की कीमत 4199 युआन रखी गई है, जो भारतीय कीमत में करीब 51,783 रुपये पड़ती है. यह प्राइस 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की मानें तो iQOO 15 की भारत में कीमत करीब 59,999 रुपये के आसपास हो सकती है. हालांकि असली कीमत का खुलासा तो लॉन्च इवेंट में ही होगा.

यह भी पढ़ें: 200MP टेलीफोटो कैमरा वाला Oppo Find X9 Series भारत में लॉन्च, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगी दमदार बैटरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >