क्रिकेट के रंग में रंगा Google, IPL 2026 Playoffs पर जारी किया खास Doodle

आज से IPL 2026 प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो रही है. इस खास मौके पर Google ने Men’s Indian Premier League 2026 Playoffs थीम वाला शानदार Doodle जारी किया है.

भारत में IPL 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. लीग स्टेज खत्म होने के बाद आज से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हो रही है. ऐसे में क्रिकेट लवर्स के लिए Google ने अपने होमपेज पर खास Doodle जारी किया है. Men’s Indian Premier League 2026 Playoffs शीर्षक वाले इस Doodle में पर्पल नीयॉन थीम के साथ क्रिकेट के एलिमेंट्स को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. स्टेडियम का माहौल, क्रिकेट की ऊर्जा और IPL का उत्साह इस Doodle को और खास बना रहा है.

क्रिकेट के रोमांच को दर्शाता खास Doodle

आज के Doodle में क्रिकेट के जोश को बेहद आकर्षक तरीके से दिखाया गया है. एनिमेशन में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और स्टेडियम के माहौल की झलक देखने को मिलती है. जैसे ही यूजर इस पर क्लिक करेंगे, वे सीधे IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरें, मैच शेड्यूल और पॉइंट्स टेबल देख सकते हैं.

आज का मैच RCB vs GT

आज IPL 2026 प्लेऑफ्स का पहला मुकाबला यानी Qualifier 1 खेला जाएगा. इस मैच में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans आमने-सामने होंगी. आज का मैच हिमाचल प्रदेश के HPCA Stadium, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में यह मुकाबला काफी हाई-वोल्टेज माना जा रहा है.

विनर टीम को मिलेगी सीधे फाइनल टिकट

यह मुकाबला बेहद खास माना जा रहा है. क्योंकि, इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे IPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. हालांकि, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी, बल्कि उसे Qualifier 2 में खेलने का मौका मिलेगा. इसी वजह से दोनों टीमें जीत के लिए अपना पूरा दम लगाने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: IPL का एक भी मैच नहीं होगा मिस, Airtel इस प्लान में दे रहा JioHotstar फ्री

यह भी पढ़ें: IPL फैंस के लिए खास Jio प्लान, 90 दिन तक मिलेगा फ्री JioHotstar और डेली 3GB डेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >