IPL 2024 के सभी मैचों की Live Streaming फ्री में कब – कहां – कैसे देखें

IPL 2024 Live Streaming : आईपीएल 17 का आगाज आज यानी शुक्रवार 22 मार्च से हो रहा है. जानें आईपीएल के मैच आप अपने फोन और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

IPL 2024 Live Streaming: क्रिकेट फैंस का इंतजार आज खत्म हो रहा है. जी हां, आज से आईपीएल शुरू हो रहा है. दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत आज, यानी 22 मार्च से हो रही है. इस सीजन का ओपनिंग मैच पिछले बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज रात आठ बजे से खेला जाएगा.

बीसीसीआई ने जारी किया है आईपीएल 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल

बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के 21 मैचों का ही शेड्यूल फिलहाल जारी किया है. ऐसा आनेवाले कुछ दिनों में देशभर में होनेवाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है. आगे के मैचों की तारीख आनेवाले दिनों में बताएगा. 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के लिए बीसीसीआई द्वारा जारी किये गए शेड्यूल में 4 डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं. अधिकांश मुकाबले शाम 7.30 बजे शुरू होंगे. वहीं, डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. आइए जानते हैं कि आप आईपीएल 2024 के मैच अपने फोन और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं-

IPL 2024 Live Streaming: आईपीएल आज से शुरू; जानें कब, कहां और कैसे देखें Opening Ceremony फ्री में लाइव

आईपीएल 2024 के मैच कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे?

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एचडी और एसडी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री चलेगी. इसके अलावा, स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही, बंगाली, कन्नड़, तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री भी चलायेगा.

आईपीएल 2024 के लाइव मैच फोन और लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?

इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) के ऐप पर आप देख सकते हैं. जियो सिनेमा के ऐप पर लाइव मैच देखने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने हैं. आप अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप इंस्टॉल कर फ्री में आईपीएल का मजा ले पाएंगे. इसके साथ ही, मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स आप www.prabhatkhabar.com पर भी पढ़ सकते हैं.

Jio Cinema Premium Plan: एक साथ 4 डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट, जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >