iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज, अब 1 ही फोन पर चलेंगे 2 WhatsApp अकाउंट्स

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है. अब एक ही फोन पर दो अकाउंट चलाना संभव होगा. साथ ही Meta AI टूल्स से तस्वीर एडिटिंग, चैट ट्रांसफर और प्रेडिक्टिव स्टिकर जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं. कंपनी ने कहा है कि ये फीचर्स फेजवाइज सभी यूजर्स तक पहुंचेंगे.

Meta ने iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp में कई नये फीचर्स का ऐलान किया है. अब iOS यूजर्स भी एक ही फोन पर दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला पाएंगे. पहले यह सुविधा केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध थी. इस अपडेट के बाद व्यक्तिगत और कामकाजी बातचीत के लिए अलग-अलग फोन रखने की जरूरत खत्म हो जाएगी.

‘टू अकाउंट्स, वन फोन’ फीचर

नये अपडेट के तहत iPhone यूज़र्स WhatsApp पर दो अकाउंट एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे. ऐप के नीचे मौजूद प्रोफाइल टैब से यूजर आसानी से पहचान पाएंगे कि फिलहाल कौन-सा अकाउंट एक्टिव है. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो काम और निजी जीवन के लिए अलग-अलग नंबर इस्तेमाल करते हैं.

Meta AI टूल्स का इंटीग्रेशन

WhatsApp ने अपने चैट में सीधे Meta AI को जोड़ा है. इसके जरिये यूजर्स किसी तस्वीर को भेजने से पहले एडिट कर सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं, अनचाहे ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं और अलग-अलग स्टाइल लागू कर सकते हैं. कंपनी ने कहा है कि चैट पूरी तरह निजी रहेंगी और सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा.

चैट ट्रांसफर और नये स्टिकर सुझाव

अब iOS से Android पर चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना आसान हो गया है. इसमें तस्वीरें और वीडियो भी शामिल होंगे. इसके अलावा WhatsApp ने प्रेडिक्टिव स्टिकर फीचर भी जोड़ा है, जिसमें टाइप करते समय इमोजी की जगह ऑटोमैटिक स्टिकर सुझाव मिलेगा.

फेजवाइज रोलआउट

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये सभी नयी सुविधाएं धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेंगी. यानी अगर आपके फोन पर अभी यह अपडेट नहीं दिख रहा है तो जल्द ही उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अब बिना नंबर होगी चैटिंग, आ रहा यूजरनेम वाला नया मॉडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >