Apple ने अपने नये Live Call Translation फीचर के साथ भाषा की दीवार को तोड़ दिया है. iOS 26 और Apple Intelligence अपडेट के साथ आया यह फीचर कॉल के दौरान आपकी बातों का तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद करता है और सामने वाले की बात आपको आपकी भाषा में सुनाई देती है. यह सुविधा विदेश यात्रा, व्यापारिक बातचीत और नये लोगों से जुड़ने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.
कैसे काम करता है यह फीचर?
यह फीचर पूरी तरह On-Device काम करता है, यानी आपकी बातचीत किसी सर्वर पर नहीं जाती और प्राइवेसी सुरक्षित रहती है. iPhone आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदलता है और तुरंत चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट कर देता है. सामने वाले को आपकी बात AI आवाज में सुनाई देती है, जबकि उनकी बात आपको आपकी भाषा में सुनाई और स्क्रीन पर लिखी हुई दिखाई देती है.
Live Call Translation फीचर यूज करने का तरीका क्या है?
- Software Update करें- iOS 26 या उससे नए वर्जन पर अपग्रेड करें
- Apple Intelligence ऑन करें- Settings > Apple Intelligence & Siri में जाकर इसे इनेबल करें
- कॉल के दौरान एक्टिवेट करें- कॉल स्क्रीन पर Live Translation आइकन पर टैप करें
- भाषा चुनें- अपनी भाषा और सामने वाले की भाषा चुनें
- बातचीत शुरू करें- Start Translation पर क्लिक करते ही दोनों पक्षों को अलर्ट मिलेगा और कॉल ट्रांसलेट होना शुरू हो जाएगी.
Live Call Translation फीचर किन मॉडल्स और भाषाओं में उपलब्ध?
यह फीचर फिलहाल iPhone 15 Pro, Pro Max और उसके बाद के सभी नये मॉडल्स (iPhone 16 और 17 सीरीज) में उपलब्ध है. शुरुआत में हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, जापानी और चाइनीज जैसी भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा. आने वाले अपडेट्स में और भी क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ी जाएंगी.
टूटेगी भाषा की दीवार
Apple का यह फीचर भाषा की बाधाओं को खत्म कर देगा. चाहे आप विदेश में हों या किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हों जिसे आपकी भाषा नहीं आती. अब बातचीत को सहज और समझने योग्य बनाने में iPhone आपकी मदद करेगा.
यह भी पढ़ें: AI म्यूजिक फीचर्स और नए इमोजी के साथ रोलआउट हुआ Apple iOS 26.4
