iPhone 18 से लेकर Redmi के 10,000mAh बैटरी वाले फोन तक, सितंबर में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन

सितंबर 2026 स्मार्टफोन लवर्स के लिए खास रहने वाला है. इस महीने Vivo T5 5G, Infinix Hot 70 Pro 5G+, Poco F9 Pro और F9 Ultra जैसे फोन लॉन्च होंगे. वहीं Apple की iPhone 18 Pro सीरीज और Redmi Note 17 Pro सीरीज भी दस्तक दे सकती है.

सितंबर 2026 स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है. इस महीने कई बड़े ब्रांड अपने नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. सबसे ज्यादा नजर Apple की अगली iPhone सीरीज पर रहेगी, वहीं Vivo, Infinix, Poco, Redmi, iQOO और Xiaomi भी अपने नए मॉडल पेश करने वाले हैं. इनमें से कुछ स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग कन्फर्म है, जबकि कुछ फिलहाल चीन या दूसरे ग्लोबल मार्केट तक ही सीमित रह सकते हैं. आइए जानते हैं सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले कन्फर्म, संभावित और चर्चा में चल रहे स्मार्टफोन्स के बारे में.

Vivo T5 5G

Vivo T5 5G की लॉन्च डेट सामने आ गई है. कंपनी इस फोन को भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले Vivo ने फोन के कई फीचर्स की जानकारी भी शेयर कर दी है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा. वहीं, फोन को पावर देने के लिए 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.

Infinix Hot 70 Pro 5G+

Infinix Hot 70 Pro 5G+ की भारत में लॉन्च डेट सामने आ गई है. कंपनी इस फोन को 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी. लॉन्च के बाद इसे Flipkart और Infinix India के जरिए खरीदा जा सकेगा. फोन में 6.76 इंच का Full-HD+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. खास बात यह भी है कि फोन के रियर पैनल पर Interactive Active Matrix Cube देखने को मिलेगा, जो इसके डिजाइन को बाकी फोन्स से अलग बना सकता है.

Poco F9 Pro और F9 Ultra

Poco F9 Pro और F9 Ultra को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चा अब खत्म होने वाली है. कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबली 1 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है. हालांकि, भारत में Poco F9 Pro और F9 Ultra की एंट्री कब होगी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: बजट में चाहिए मजबूत फोन? Tecno ने लॉन्च किया Spark Go 3 Pro, मिलती है IP69 रेटिंग और 120Hz स्क्रीन

दोनों फोन में दमदार परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. इनके साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है. डिस्प्ले की बात करें तो Poco F9 Pro में 6.59 इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक होगा. वहीं, F9 Ultra में 6.85 से 6.9 इंच के बीच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की चर्चा है. इसमें भी 185Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है.

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

Apple इस साल 9 सितंबर को अपना iPhone लॉन्च इवेंट करने वाला है. इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठने की उम्मीद है. दोनों Pro मॉडल्स में कंपनी नया A20 Pro चिपसेट दे सकती है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा. इसके साथ Apple का C2 मॉडेम भी देखने को मिल सकता है.

कैमरा की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े अपग्रेड मिलने की चर्चा है. फोन में वेरिएबल-अपर्चर मेन सेंसर, ज्यादा ब्राइट टेलीफोटो कैमरा  और नया 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा Dynamic Island का साइज भी पहले के मुकाबले छोटा हो सकता है.

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max

Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की ग्लोबल मार्केट में चुनिंदा जगहों पर एंट्री हो चुकी है. अब भारत में भी इस सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17 सीरीज 15 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल ग्लोबल वेरिएंट से कुछ अलग हो सकते हैं.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है. फोन में 6.83 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि पावर के लिए 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं, Note 17 Pro Max इससे भी एक कदम आगे जाता है. इसमें Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 6.83 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 10,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है.

ये भी पढ़ें: 9,000mAh और 10,000mAh बैटरी के साथ आ रहे Poco के ये 2 फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >