DSLR जैसा कैमरा और 30% ज्यादा बैटरी बचत! लॉन्च से पहले देखें iPhone 18 Pro के फीचर्स

Apple का iPhone 18 Pro 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है. 2nm A20 Pro चिपसेट, वेरिएबल अपर्चर कैमरा, बड़ी बैटरी और भारत में संभावित कीमत की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

ऐपल (Apple) के नए फ्लैगशिप आईफोन सीरीज का इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. भले ही कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक गलियारों में चर्चा है कि 9 सितंबर 2026 को ऐपल के बड़े लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठाया जा सकता है. इस बार प्रो मॉडल्स केवल मामूली अपग्रेड न होकर कई अहम बदलावों के साथ आ सकते हैं.

नए कलर्स और बदला हुआ फ्रंट डिजाइन

लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल आईफोन की नयी 18 प्रो सीरीज को एक नया और फ्रेश लुक देने के लिए नए रंग पेश किए जा सकते हैं. इस बार डार्क चेरी (Dark Cherry), लाइट ब्लू और सिल्वर जैसे कलर्स देखने को मिल सकते हैं, जबकि पुराने ब्लैक फिनिश को हटाया जा सकता है.

डिजाइन के मामले में बैक पैनल पर फ्लैट-एज फ्रेम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन डिस्प्ले के फ्रंट में बड़ा बदलाव दिख सकता है. ऐपल इस बार Dynamic Island के साइज को 35% तक छोटा कर सकता है, जिससे स्क्रीन पर अधिक स्पेस मिलेगा.

2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट

iPhone 18 Pro का सबसे बड़ा आकर्षण इसका प्रोसेसर होगा. फोन में TSMC की 2-नेनोमीटर (2nm) तकनीक पर आधारित नया A20 Pro चिपसेट दिए जाने की संभावना है.

यह प्रोसेसर A19 Pro की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक तेज और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर-इफिशिएंट (बिजली की बचत करने वाला) हो सकता है. इसके साथ ही इसमें 12GB रैम और बेहतर 5G व सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए नया C2 मोडेम दिया जा सकता है.

बड़ा बैटरी बैकअप और वेरिएबल अपर्चर कैमरा

बैटरी और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह सीरीज काफी खास होगी. iPhone 18 Pro Max के eSIM मॉडल में 5,425mAh (और सिम स्लॉट मॉडल में 5,235mAh) की बड़ी बैटरी मिलने की अफवाहें हैं, जो पिछले वर्जन से बड़ा जंप है.

कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल के तीनों लेंस बरकरार रह सकते हैं, लेकिन इस बार वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) तकनीक को शामिल किया जा सकता है. इससे यूजर्स को लो-लाइट फोटोग्राफी और बैकग्राउंड ब्लर (डेप्थ ऑफ फील्ड) पर अधिक कंट्रोल मिलेगा.

भारत में संभावित कीमत कितनी होगी?

ग्लोबल मार्केट में कंपोनेंट्स और AI मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के कारण iPhone 18 Pro की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

भारतीय बाजार में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,39,900 के आसपास हो सकती है, जो कि मौजूदा iPhone 17 Pro की तुलना में ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक महंगी होगी. वहीं Pro Max वेरिएंट और उच्च स्टोरेज मॉडल की कीमतें ₹20,000 तक अधिक हो सकती हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. iPhone 18 Pro भारत में कब लॉन्च हो सकता है?

उत्तर: टेक लीक्स के अनुसार, एप्पल का लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा सकता है, जिसके कुछ ही दिनों बाद भारत में इसकी प्री-ऑर्डर और बिक्री शुरू होगी.

Q2. क्या iPhone 18 Pro की कीमत पिछले मॉडल से ज्यादा होगी?

उत्तर: हां, बढ़ते कंपोनेंट कॉस्ट के कारण भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,39,900 के आसपास हो सकती है, जो ₹5,000 से ₹20,000 तक का इजाफा दर्शाती है.

Q3. A20 Pro चिपसेट से क्या फायदा होगा?

उत्तर: 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट पहले से 18% ज्यादा फास्ट परफॉर्मेंस और 30% तक कम बैटरी खपत करेगा.


ये भी पढ़ें: बिना प्रो-मॉडल का खर्च किए पाएं प्रीमियम अनुभव, ये 5 आईफोन्स हैं वैल्यू किंग


ये भी पढ़ें: छोटा Dynamic Island और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है iPhone 18 Pro Max


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >