iPhone 16 Plus पर भारत में बड़ी छूट, यहां मिलेगा सस्ता

Vijay Sales पर iPhone 16 Plus (128GB) अब ₹71,890 में मिल रहा है, जबकि बैंक ऑफर और इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ कीमत लगभग ₹68,000 तक गिर सकती है. लॉन्च कीमत ₹89,900 थी. जानिए इस ऑफर के साथ iPhone 16 Plus की खासियतें और क्यों यह आखिरी Plus मॉडल हो सकता है.

अगर आप iPhone 16 खरीदने का सोच रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए शानदार मौका है. भारत में Vijay Sales ने iPhone 16 Plus पर भारी डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है, जिससे यह मॉडल अपने लॉन्च प्राइस से काफी कम दाम पर खरीदा जा सकता है.

कीमत में बड़ी गिरावट

iPhone 16 Plus (128GB) वेरिएंट की लॉन्च कीमत ₹89,900 थी. लेकिन Vijay Sales पर यह अब ₹71,890 में मिल रहा है. इसके अलावा बैंक ऑफर और इंस्टैंट डिस्काउंट के साथ कीमत लगभग ₹68,000 तक पहुंच सकती है.

iPhone 16 Plus स्पेसिफिकेशन्स

इस मॉडल में 6.7-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है, जिसमें Dynamic Island फीचर दिया गया है. यह A18चिपसेट से लैस है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है. इसमें USB-C चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है.

क्यों खास है यह ऑफर

Apple ने iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन इसमें Plus मॉडल शामिल नहीं है. ऐसे में iPhone 16 Plus शायद आखिरी Plus iPhone हो सकता है. स्टॉक खत्म होने से पहले यह ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहतरीन अपग्रेड साबित हो सकता है जो बड़ेस्क्रीन वाले iPhone चाहते हैं.

हार्डवेयर और कैमरा सेटअप मजबूत

भारत में iPhone की कीमतें हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं. इस तरह की छूट न सिर्फ ग्राहकों को फायदा देती है बल्कि पुराने मॉडल्स की बिक्री भी तेज करती है. iPhone 16 Plus का मजबूत हार्डवेयर और कैमरा सेटअप इसे आज भी एक आकर्षक विकल्प बनाता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर बड़ी कटौती, Flipkart Sale में ₹55,000 से भी कम में मिल रहा Apple का यह फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >