Instagram पर किसी ने आपके नाम और फोटो से बना दी है फेक अकाउंट? जानिए इससे निपटने का कानूनी तरीका

Instagram Fake Account: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. हम अपने फोटोज और वीडियोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं.  हालांकि, इसके साथ कुछ जोखिम भी सामने आते हैं, खासकर जब हमारी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जाए. जहां पहले सोशल मीडिया महज […]

Instagram Fake Account: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. हम अपने फोटोज और वीडियोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं.  हालांकि, इसके साथ कुछ जोखिम भी सामने आते हैं, खासकर जब हमारी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जाए. जहां पहले सोशल मीडिया महज मनोरंजन का जरिया हुआ करता था, अब यह हमारी पहचान और रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.

आज बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक, लगभग हर उम्र के लोग इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नजर आते हैं. हालांकि, इस बढ़ते उपयोग के साथ ही फर्जी प्रोफाइल जैसी समस्याएं भी तेजी से उभर रही हैं. इंस्टाग्राम पर किसी की फर्जी प्रोफाइल बनाना अब कोई नई बात नहीं रही. ऐसे में जरूरी है जानना कि इस समस्या से आसानी से कैसे निपटा जा सकता है.

सबसे पहले स्क्रीनशॉट लें 

अगर कोई आपके नाम से फर्जी अकाउंट बना लेता है, तो सबसे पहले उसकी एक स्क्रीनशॉट जरूर लें. यह स्क्रीनशॉट आगे शिकायत दर्ज कराने के दौरान महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम आएगा. इसके साथ ही उस फेक प्रोफाइल से की गई पोस्ट्स और भेजे गए मैसेजेज की भी जानकारी संभाल कर रखें, ताकि आप पूरी स्थिति का सही ब्यौरा दे सकें.

Instagram पर अकाउंट Report करें  

इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें और उस फेक प्रोफाइल पर जाएं जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं. प्रोफाइल के ऊपर दिखाई देने वाले तीन डॉट्स वाले आइकन पर टैप करें और वहां से “Report” ऑप्शन चुनें. इसके बाद “Report Account” पर क्लिक करें और फिर “It’s pretending to be someone else” ऑप्शन को सिलेक्ट करें.

यदि वह अकाउंट आपकी पहचान से जुड़ा हुआ है, तो ‘Me’ ऑप्शन को चुनें. इसके बाद आपकी रिपोर्ट इंस्टाग्राम को भेज दी जाएगी. आमतौर पर इंस्टाग्राम कुछ समय के भीतर ईमेल या नोटिफिकेशन के माध्यम से रिपोर्ट की स्टेटस की जानकारी देता है.

क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज करें

अगर इंस्टाग्राम की रिपोर्ट से कोई काम नहीं बनता है तो आप साइबर क्राइम सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए https://cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाएं और ‘Register a Complaint’ सेक्शन में जाकर ‘Report Other Cyber Crime’ ऑप्शन चुनें. वहां फेक प्रोफाइल से जुड़ी सभी जानकारी और उसके स्क्रीनशॉट अपलोड करें. इसके बाद संबंधित मामला साइबर क्राइम यूनिट द्वारा जांच में लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: एक और डिजिटल अरेस्ट: डॉक्टर से ठग लिये 19 करोड़, जाल में ऐसे फंस जाते हैं शिकार

यह भी पढ़ें: AI के दम पर सरकार की साइबर ठगी से जंग, 1.36 करोड़ मोबाइल नंबर कर दिये ब्लॉक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >