क्या आपको भी आया Instagram पासवर्ड बदलने का ईमेल? जानें 1.75 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक की सच्चाई और सेफ रहने का तरीका

Instagram को लेकर 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का दावा किया गया, जिससे पासवर्ड रीसेट स्कैम बढ़ गए. हालांकि Meta ने किसी भी हैक से इनकार करते हुए इसे तकनीकी गलती बताया. फिर भी यह घटना ऑनलाइन सेफ्टी के बढ़ते खतरे को दिखाती है और अकाउंट सेफ रखना जरूरी बनाती है. आइए आपको बताते हैं कैसे आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं.

Instagram Data Breach: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी साइबर सेफ्टी की चेतावनी सामने आई है. हाल ही में हुए एक डेटा लीक में लाखों अकाउंट की जानकारी बाहर आ गई है, जिससे लोगों का निजी डेटा खतरे में पड़ गया है. हालात और भी गंभीर इसलिए हो गए हैं क्योंकि हैकर्स इस मौके का फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट वाले हमले कर रहे हैं, ताकि अकाउंट पर कब्जा किया जा सके. शनिवार शाम (भारतीय समय) को साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes ने दावा किया कि Meta की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram से बड़ी मात्रा में डेटा चोरी हुआ है. कंपनी के मुताबिक करीब 1 करोड़ 75 लाख यूजर्स की निजी जानकारी हैक होकर बाहर निकल गई है.

कंपनी ने क्या जवाब दिया?

Malwarebytes की रिपोर्ट आने के बाद भी Meta ने किसी भी तरह के डेटा लीक की पुष्टि नहीं की है. कंपनी ने कहा कि एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसकी वजह से किसी बाहरी व्यक्ति को कुछ Instagram यूजर्स के लिए पासवर्ड रीसेट वाली ईमेल भेजने का मौका मिल गया था. उन्होंने साफ किया कि उनके सिस्टम में कोई सेंधमारी नहीं हुई है और यूजर्स के Instagram अकाउंट पूरी तरह सेफ हैं.

यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर साइबर ठगी और हैकिंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है और आज के डिजिटल दौर में अपने अकाउंट को सेफ रखना कितना जरूरी हो गया है. आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं.

Instagram अकाउंट को सेफ कैसे रखें?

Two-Factor Authentication (2FA) चालू करें

Instagram की Settings में जाकर Security सेक्शन से 2FA ऑन करें, ताकि पासवर्ड के साथ मोबाइल पर या ऐप में आने वाला कोड भी डालना पड़े. इससे कोई दूसरा आपकी ID आसानी से लॉगिन नहीं कर पाएगा.

मजबूत और अलग पासवर्ड रखें

कम से कम 12 अक्षरों का पासवर्ड बनाएं, जिसमें बड़े-छोटे अक्षर, नंबर और चिन्ह हों. अपना नाम, जन्मतिथि या एक ही पासवर्ड हर जगह इस्तेमाल न करें. अगर कुछ गड़बड़ लगे तो तुरंत पासवर्ड बदल दें.

फर्जी लिंक और मैसेज से बचें

किसी अनजान DM, ईमेल या कमेंट में आए लिंक पर क्लिक न करें, चाहे उसमें अकाउंट बंद होने की बात ही क्यों न लिखी हो. हमेशा Instagram ऐप के अंदर जाकर ही नोटिफिकेशन या अलर्ट चेक करें.

लॉग-इन एक्टिविटी देखते रहें

Settings में Security के अंदर Login Activity में जाकर देखें कि आपकी ID कहां-कहां से खुली है. अगर कोई अनजान डिवाइस या जगह दिखे तो उसे तुरंत लॉग-आउट कर दें और अपनी ईमेल व मोबाइल नंबर अपडेट कर लें.

प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत करें

अकाउंट को प्राइवेट कर दें, कौन आपको मैसेज या टैग कर सकता है इसे कंट्रोल करें, ऑनलाइन स्टेटस छुपाएं और Accounts Center में जाकर Security Checkup चला लें, ताकि किसी भी कमजोरी को जल्दी ठीक किया जा सके.

यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं बता दीं ChatGPT को अपनी पर्सनल बातें? देर होने से पहले जानें कैसे करें पूरी हिस्ट्री डिलीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >