इंस्टाग्राम

Instagram ने जोड़ा नया AI फीचर, अब 5 और भारतीय भाषाओं में मिलेगा रील्स का ट्रांसलेशन, जानें कैसे करेगा काम

Instagram अपने AI वॉइस ट्रांसलेट फीचर को अब भारत की पांच भाषाओं में ला रहा है. इनमें बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी शामिल हैं. जल्द ही यूजर्स रील्स को दूसरी भाषा में डब कर पाएंगे, वो भी इस तरह कि क्रिएटर की आवाज और होंठों की मूवमेंट वैसी ही बनी रहेगी.

Instagram ने बताया है कि वह अपना AI वॉयस ट्रांसलेट फीचर अब भारत की 5 नई भाषाओं में लाने वाला है. यह फीचर पहले इंग्लिश, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली जैसी भाषाओं में Reels को डब और लिप-सिंक करने के लिए दिया गया था. अब कंपनी इसे बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी में भी लाने की तैयारी कर रही है. हालांकि Meta का कहना है कि ये फीचर इन भाषाओं में यूजर्स को आने वाले महीनों में मिलना शुरू होगा.

Instagram पर Reels का Translate फीचर कैसे काम करेगा?

Reel अपलोड करते समय आपको एक नया ऑप्शन दिखेगा जिसका नाम है ‘Translate your voice with Meta AI.’ इंस्टाग्राम फिलहाल Reels को अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली में ट्रांसलेट करने का ऑप्शन आपको देता है. लेकिन आने वाले अपडेट में इसमें कई और भारतीय भाषाएं भी जुड़ेंगी. इसकी मदद से यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से आसानी से चुन पाएंगे.

Instagram ने Edits में जोड़े इंडियन फॉन्ट्स

Instagram ने अपने Edits ऐप में इंडियन फॉन्ट्स जोड़ दिए हैं. अब क्रिएटर्स देवनागरी और बंगाली-असमिया लिपि वाले फॉन्ट्स यूज कर सकते हैं. इन फॉन्ट्स से यूजर अपने टेक्स्ट और कैप्शन को स्टाइल कर सकेंगे. इससे हिंदी, मराठी, बंगाली और असमिया जैसी भाषाओं में कंटेंट बनाना और भी आसान होगा. कंपनी का कहना है कि यह नया अपडेट आने वाले कुछ दिनों में Android यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

Edits ऐप में नए इंडियन फॉन्ट्स कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले अपने Android फोन में Edits ऐप को नए अपडेट के बाद खोलें.
  • अब जिस वीडियो को एडिट करना है, उसे अपलोड करें और एडिटिंग टाइमलाइन पर जाएं.
  • नीचे दिए गए टूल्स में से Text पर टैप करें.
  • इसके बाद ‘Aa’ आइकन पर क्लिक करें, जहां आपको सारे फॉन्ट दिख जाएंगे.

अगर आपके फोन में पहले से देवनागरी या बंगाली-असमिया भाषा सेट है, तो नए इंडियन फॉन्ट अपने आप फॉन्ट लिस्ट में दिख जाएंगे. बाकी यूजर्स को ‘All fonts’ वाले सेक्शन में थोड़ा नीचे स्वाइप करना होगा, वहां से आप अपनी पसंद की इंडियन भाषा के फॉन्ट चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram का एल्गोरिदम क्यों नहीं कर रहा आपकी Reel को पुश? कंटेंट बनाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >