प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition, जानें कीमत और फीचर्स

Infinix ने भारतीय बाजार में एक नया Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च किया है. डिवाइस में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही फास्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाओं से भी ये फोन लैस है.

Infinix ने भारत में बुधवार को अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका प्रीमियम डिजाइन है. इसे मशहूर इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है. फोन में कार्बन फाइबर फिनिश और 360-डिग्री एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. आइए एक नजर डालते हैं इस फोन के फीचर और प्राइस पर.

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition: कीमत

भारत में इसकी कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉन्फिगरेशन मिलता है. यह फोन Torino Black कलर में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 29 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है.

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition: डिजाइन और फीचर्स

  • डिजाइन की बात करें तो यह फोन अपनी Carbon Fibre फिनिश और 360-डिग्री Aerospace-Grade Aluminium Frame के साथ आता है. लाल रंग की एक्सेंट लाइन्स इसे एक स्पोर्टी और लग्जरी लुक देती हैं. 
  • फोन में 6.78-इंच का LTPS 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
  • डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिली है, जबकि 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
  • फोन के रियर पैनल पर Active Matrix Display दिया गया है, जो नोटिफिकेशन आने पर लाइट इफेक्ट्स दिखाता है.
  • इतना ही नहीं, Infinix इस स्पेशल Pininfarina Edition को एक यूनिक रिटेल बॉक्स में पेश कर रही है.
  • परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है.
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है. वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
  • इसमें IP64 रेटिंग मिलती है जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाने में मदद करती है. वहीं, इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे 90W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: ₹25,000 की रेंज में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले दमदार स्मार्टफोन, गेमिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >