Infinix Hot 50 5G: 9000 रुपये से कम में 16जीबी तक रैम वाला फोन, लुक और डिजाइन दीवाना बना देंगे

Infinix Hot 50 5G Smartphone Under Rs 10000: सबसे खास बात है इसकी कीमत, जो 10 हजार रुपये के अंदर बतायी जा रही है. साथ ही, इसका रैम 16 जीबी तक होगा. जानते हैं इस बजट फोन में क्या होगा खास-

Infinix Hot 50 5G: बजट प्राइस में ज्यादा फीचर्स वाले फोन ऑफर करनेवाली कंपनी इन्फिनिक्स आज, यानी 5 सितंबर को भारतीय बाजार में अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रही है. नाम है- Infinix Hot 50 5G. इसे लेकर ई-कॉमर्स प्लैटफाॅर्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है. यहां नये फोन को लेकर कंपनी ने कुछ बड़े फीचर्स रिवील किये हैं. सबसे खास बात है इसकी कीमत, जो 10 हजार रुपये के अंदर बतायी जा रही है. साथ ही, इसका रैम 16 जीबी तक होगा. जानते हैं इस बजट फोन में क्या होगा खास-

Infinix Hot 50 5G में क्या स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे?

Infinix Hot 50 5G में 16GB तक रैम यानी 8जीबी सामान्य +8जीबी वर्चुअल रैम तथा 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा. नया डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डायनामिक बार डिस्प्ले के साथ पेश होगा.

Infinix Hot 50 5G अपने सेगमेंट का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा. इस फोन की असली कीमत का अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह फ्लिपकार्ट पर 10,000 रुपये की कीमत के अंदर लॉन्च होनेवाले 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है. यह फोन 5 सितंबर से विशेष रूप से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.

फ्लिपकार्ट पर इसके प्रोमोशनल इमेज से पता चला है कि यह फोन नीले, हरे और हल्के ग्रे रंग में आयेगा. फोन में वर्टिकल शेप में पीछे की तरफ कैमरा दिया गया है. फोन को डस्ट और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिली है.

Infinix Hot 50 5G में MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रॉसेसर, 8GB तक रैम और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. इसमें वेट टच फीचर भी दिये जाने की उम्मीद है, यानी अगर डिस्प्ले पर थोड़ा-बहुत पानी गिर जाए, तब भी फोन को आसानी से यूज किया जा सकेगा.

Infinix Hot 50 5G में डुअल LED फ्लैश और 12+ मोड के साथ 48MP का डुअल AI कैमरा मिलने की बात सामने आयी है. Hot 50 5G के डिजाइन की बात करें, तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलेगा. इसके फ्रंट साइड पर पंच होल नॉच मिलेगा.

Infinix Hot 50 5G की कीमत और उपलब्धता क्या होगी?

रिपोर्ट्स की मानें, तो Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 9,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा. यह कीमत डिवाइस के बेस वेरिएंट की रखी जा सकती है. इस पर बैंक ऑफर भी लागू हो सकते हैं. फिलहाल इस फोन को इंडियन मार्केट में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिये सेल किया जाएगाहै.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >