Carry Minati: कभी यूट्यूबर बनने के लिए छोड़ी थी पढ़ाई, आज है करोड़ो की कमाई, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Carry Minati Net Worth: कैरी मिनाटी जो अपने रोस्टिंग वीडियो के लिए मशहूर हैं, भारत के शीर्ष यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं. वे हर महीने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लाखों रुपये की कमाई करते हैं.

Carry Minati Net Worth: डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में YouTube एक ऐसा मंच बनकर उभरा है, जहां क्रिएटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपार संपत्ति अर्जित कर रहे हैं. कॉमेडी स्केच से लेकर गेमिंग वीडियो तक, YouTube सितारों ने अपनी रचनात्मकता और व्यक्तित्व के दम पर विशाल दर्शकवर्ग तैयार किया है और करोड़ों की कमाई की है. इन्हीं में से एक नाम भारत के काफी चर्चित यूट्यूबर कैरी मिनाटी का भी है. आइए जानते हैं कैरी मिनाटी से जुड़ी कुछ रोचक बातें और उनकी कुल कमाई.  

कौन है कैरी मिनाटी?

भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर अजय नागर जिन्हें उनके ऑनलाइन नाम कैरी मिनाटी के नाम से जाना जाता है, युवाओं के बीच खासे चर्चित हैं. कैरी मिनाटी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं. अपनी हास्यपूर्ण रोस्ट और तीखी टिप्पणियों के लिए मशहूर कैरी मिनाटी ने यूट्यूब पर एक अलग पहचान बनाई है. उनके चैनल पर 42 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और अब तक अरबों बार उनके वीडियो देखे जा चुके हैं. इस सफलता ने उन्हें न केवल इंटरनेट सेंसेशन बनाया है, बल्कि वह भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में भी गिने जाते हैं. 

यह भी पढ़े: Samsung Galaxy S25 Edge कल होगा लॉन्च, 200MP कैमरा, धांसू फीचर्स के साथ इतनी होगी कीमत

कितनी है कैरी मिनाटी की कुल कमाई

यह जानकारी यूट्यूबर डॉट मी की एक रिपोर्ट पर आधारित है, जिसके अनुसार कैरी मिनाटी की कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 13 करोड़ रुपये से लेकर 78 करोड़ रुपये (लगभग 1.56 मिलियन से 9.39 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के बीच लगाया गया है. हाल के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने पिछले 7 दिनों में लगभग 4.1 लाख रुपये, पिछले 30 दिनों में करीब 8.2 लाख रुपये, और बीते 90 दिनों में लगभग 39.6 लाख रुपये की कमाई की है.

यदि मासिक कमाई की बात करें, तो जनवरी 2025 में उन्होंने करीब 8.35 लाख रुपये, फरवरी में 8.27 लाख, मार्च में 7.73 लाख और अप्रैल में लगभग 7.88 लाख रुपये की आमदनी की थी.

यह सभी आंकड़े मुख्य रूप से यूट्यूब से होने वाली आय के आधार पर हैं, जिनमें ब्रांड डील्स, प्रमोशनल कंटेंट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से होने वाली कमाई शामिल नहीं की गई है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >