IIT मद्रास से लेकर Microsoft तक, जानिए नये Windows चीफ पवन दवुलुरी की प्रेरक कहानी

IIT मद्रास के पवन दवुलुरी बने माइक्रोसॉफ्ट Windows के नये चीफ. जानिए कैसे AI से बदलेगा Windows का भविष्य और यूजर्स को क्या मिलेगा

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने Windows डिवीजन में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय मूल के पवन दवुलुरी (Pavan Davuluri) को Windows और Devices का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. IIT मद्रास से पढ़े और 2001 से माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े दवुलुरी अब कंपनी के AI-ड्रिवन Windows विजन को आगे बढ़ाएंगे.

कौन हैं पवन दवुलुरी?

  • पवन दवुलुरी ने IIT मद्रास से स्नातक और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से मास्टर्स किया
  • 2001 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े और Surface डिवाइसेस औरव Windows OS के विकास में अहम भूमिका निभाई
  • 2023 में Panos Panay के जाने के बाद उन्होंने Windows और हार्डवेयर टीम की जिम्मेदारी संभाली
  • अब उन्हें Windows और Devices का प्रेसिडेंट बनाया गया है.

Windows में क्या बदलाव आएंगे?

  • पहले Windows की इंजीनियरिंग टीम Azure और Devices में बंटी हुई थी
  • अब सभी को एकीकृत कर दिया गया है, जिससे निर्णय तेज़ और स्पष्ट होंगे
  • Windows को “Agentic OS” में बदला जाएगा, जिसमें AI यूजर की जरूरतों को समझेगा और स्मार्ट सुझाव देगा.

यूजर्स को क्या मिलेगा?

  • AI आधारित फीचर्स से Windows अब ज़्यादा समझदार और इंट्यूटिव होगा
  • डिवाइसेस के बीच बेहतर इंटीग्रेशन और स्मार्ट अपडेट्स मिलेंगे
  • यह बदलाव Windows को एक नए युग में ले जाएगा, जहां OS खुद यूजर की मदद करेगा.

Who Is Pavan Davuluri: FAQs

Q1. पवन दवुलुरी कौन हैं?

IIT मद्रास के पूर्व छात्र और माइक्रोसॉफ्ट के लंबे समय से जुड़े इंजीनियर हैं.

Q2. Agentic OS का मतलब क्या है?

ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम जो AI से यूजर की जरूरतों को समझे और स्मार्ट तरीके से काम करे.

Q3. Windows में क्या नए फीचर्स आएंगे?

AI आधारित सुझाव, बेहतर डिवाइस इंटीग्रेशन और स्मार्ट अपडेट्स.

Q4. क्या यह बदलाव यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा?

हां, इससे Windows ज़्यादा तेज, स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनेगा.

Windows 11 का यह एडिशन बंद कर रही माइक्रोसॉफ्ट, आपके कंप्यूटर पर इसका क्या असर होगा?

Windows 11 के लिए Microsoft लायी Adaptive Energy Saver फीचर, इससे लैपटॉप की बैटरी चलती जाएगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >