IPL 2025 के सभी मैच मोबाइल में कैसे देखें Free? Jio, Airtel, Vi यूजर्स के पास ये हैं ऑप्शंस

How to Watch IPL 2025 Live on Mobile for Free? क्या आप अपने मोबाइल पर IPL मैच मुफ्त में देखना चाहते हैं? यहां Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जो IPL स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन देते हैं.

How to Watch IPL 2025 Live on Mobile for Free | IPL 2025 Live Streaming: कहां और कैसे देखें? IPL 2025 का रोमांचक सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें 10 टीमें अगले 90 दिनों तक खिताब के लिए भिड़ेंगी. यह टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा. लेकिन अगर आप मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन आईपीएल देखने की सोच रहे हैं, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के कुछ विशेष रिचार्ज प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है.

Jio के IPL 2025 रिचार्ज प्लान्स

Jio ने क्रिकेट फैंस के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त खर्च के IPL 2025 का पूरा आनंद ले सकते हैं.
299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करने पर JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा.
यह ऑफर 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगा.
सभी मैच 4K क्वालिटी में देखने की सुविधा मिलेगी.

Airtel के JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान्स

Airtel अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दे रहा है. इन प्लान्स के जरिए यूजर्स IPL 2025 को मुफ्त देख सकते हैं:
₹3999 प्लान – 365 दिन की वैलिडिटी
₹1029 प्लान – 84 दिन की वैलिडिटी
₹549 प्लान – 28 दिन की वैलिडिटी
₹398 प्लान – 28 दिन की वैलिडिटी

यह भी पढ़ें: एलन मस्क की मां, टेस्ला-स्पेसएक्स में निवेश, रॉलेक्स की घड़ी और आर्मी अफसर को 72 लाख का चूना! पूरा मामला जानकर दिमाग हिल जाएगा

Vi (Vodafone-Idea) के JioHotstar वाले रिचार्ज प्लान्स

Vi यूजर्स के लिए भी कुछ खास प्लान्स उपलब्ध हैं, जिनमें IPL 2025 को लाइव स्ट्रीम करने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है:
₹469 प्लान – 28 दिन की वैलिडिटी
₹994 प्लान – 84 दिन की वैलिडिटी
₹3699 प्लान – 365 दिन की वैलिडिटी
इन प्लान्स में स्ट्रीमिंग के अलावा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधाएं भी दी जा रही हैं.

तो कौन सा प्लान सबसे बेस्ट है?

अगर आप सबसे किफायती विकल्प चाहते हैं, तो Jio का ₹299 का प्लान सबसे सस्ता और IPL 2025 के लिए सबसे अच्छा विकल्प है. अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ प्लान चाहते हैं, तो Airtel और Vi के सालाना प्लान बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. अगर आप IPL 2025 को बिना किसी रुकावट और हाई-क्वाॅलिटी में देखना चाहते हैं, तो इन टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स का लाभ उठाएं और अपने पसंदीदा क्रिकेट मैच का आनंद लें. लेटेस्ट अपडेट्स और बेस्ट ऑफर्स के लिए अपनी टेलीकॉम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें.

यह भी पढ़ें: IPL से पहले 357 ऑनलाइन गेमिंग साइट्स पर चली चाबुक, 2400 बैंक और UPI अकाउंट सील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >